सीओ ट्रैफिक राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में यातायात पुलिस का अभियान; नियमों की अनदेखी करने वालों पर की गयी यातायात कानून के तहत कार्यवाही।

श्री अभिनव त्यागी पुलिस अधीक्षक जनपद भदोही के निर्देशन में एवं अपर पुलिस अधीक्षक श्री शुभम अग्रवाल के कुशल पर्यवेक्षण में यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीओ ट्रैफिक श्री राजीव कुमार सिंह के नेतृत्व में व्यस्त चौराहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर लगाम लगाना और आम जनता को जागरूक करना था। शहर के मुख्य और व्यस्त चौराहों पर पुलिस टीमों को तैनात कर दोपहिया और चार पहिया वाहनों की गहनता से चेकिंग की गई। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, रॉन्ग साइड ड्राइविंग और ट्रिपलिंग करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। वाहनों के पंजीकरण प्रमाण पत्र (RC), ड्राइविंग लाइसेंस (DL), बीमा और प्रदूषण प्रमाण पत्र जैसे आवश्यक दस्तावेजों का भौतिक सत्यापन किया गया। चौराहों के आसपास अवैध पार्किंग और सड़क पर ठेला-खुमचा लगाकर यातायात बाधित करने वालों को कड़ी चेतावनी दी गई। चेकिंग के साथ-साथ पुलिस अधिकारियों ने चालकों को सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। “पुलिस के डर से नहीं, बल्कि अपनों की सुरक्षा के लिए नियम मानें” जैसे संदेशों के माध्यम से लोगों को प्रेरित किया गया।








Users Today : 22
Users Yesterday : 47