दो बाइक सवार की आमने सामने हुई भीडंत,इलाज के दौरान दोनो की हुई मौत रोहनिया।

अखरी गांव के सामने बीती रात एक अपाचे बाइक सवार अखरी बाईपास से डाफी की तरफ जा रहा था, जिसका नाम आलोक श्रीवास्तव पुत्र उमाकांत श्रीवास्तव निवासी खुरमावाद थाना चिनारी, जिला रोहतास उम्र करीब 27 वर्ष और दूसरा बाइक सवार राहुल उर्फ काजू पटेल पुत्र बीरेंद्र उर्फ लोटन पटेल निवासी अखरी थाना रोहनिया उम्र करीब 25 वर्ष वाइक अपाचे से पत्नी किरन देवी को वनपुरवा रमना अपनी ससुराल से डाफी मे निजी हॉस्पिटल में डिलीवरी के लिए भर्ती कराकर वापस अखरी अपने घर आ रहा था। जैसे ही दोनों बाइक सवार अखरी के सामने सर्विस लेन पर पहुंचे तो दोनों की स्पीड ज्यादा होने के कारण वाइक आमने-सामने से टकरा गईं और दोनों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से ट्रामा सेन्टर मे भर्ती कराया गया, इलाज के दौरान दोनों बाइक सवारों की मौत हो गई।








Users Today : 50
Users Yesterday : 52