Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को पॉपुलर हॉस्पिटल की नई दिशा, पॉपुलर हॉस्पिटल में CTVS यूनिट व 70 बेड क्रिटिकल केयर का जल्द होगा शुभारंभ।

वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को पॉपुलर हॉस्पिटल की नई दिशा, पॉपुलर हॉस्पिटल में CTVS यूनिट व 70 बेड क्रिटिकल केयर का जल्द होगा  शुभारंभ।

वाराणसी में चिकित्सा क्षेत्र को पॉपुलर हॉस्पिटल की नई दिशा, पॉपुलर हॉस्पिटल में CTVS यूनिट व 70 बेड क्रिटिकल केयर का जल्द होगा  शुभारंभ।

 

वाराणसी के पॉपुलर हॉस्पिटल में अत्याधुनिक कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) यूनिट और 70 बेड का बड़ा क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू किया गया है। इस सुविधा के शुरू होने से अब हृदय और रक्त वाहिकाओं से जुड़ी जटिल बीमारियों का इलाज शहर में ही संभव हो सकेगा, जिससे मरीजों को दिल्ली-मुंबई जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पियूष हरि ने बताया कि 24×7 विशेषज्ञ टीम और आधुनिक उपकरणों के साथ मरीजों को बेहतर आपातकालीन व सर्जिकल सेवाएं मिलेंगी। चेयरमैन डॉ. ए.के. कौशिक और एमडी डॉ. किरण कौशिक ने कहा कि संस्थान का उद्देश्य स्थानीय स्तर पर उच्च गुणवत्ता की चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है।
CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा के अनुसार, यहां ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास और वाल्व रिप्लेसमेंट जैसी जटिल सर्जरी अंतरराष्ट्रीय मानकों पर की जाएंगी। इस नई सुविधा से पूर्वांचल, बिहार व आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को बड़ा लाभ मिलेगा , पॉपुलर हॉस्पिटल  की तरफ से जारी प्रेस विज्ञप्ति में  बताय गया की पॉपुलर हॉस्पिटल में क्रिटिकल केयर का विस्तार एवं सीटीवीएस यूनिट का शुभारंभपॉपुलर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स द्वारा चिकित्सा क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुएe vi वैस्कुलर सर्जरी (CTVS) की उन्नत सुविधा वाराणसी में ही उपलब्ध करा दी गई है एवं 70 बेड करकिर जो कि पूर्वाचल का सबसे बड़ा क्रिटिकल केयर यूनिट बनकर तैयार हुआ।

इस संबंध में जानकारी देते हुए मेडिकल सुपरिटेंडेंट डॉ. पियूष हरि ने बताया कि इस नई सुविधा होने से पू गंभीर हृदय एवं रक्त वाहिका संबंधी बीमारियों के उपचार हेतु मरीजों को दिल्ली, मुंबई जैसे बड़े शहरों का राज करना पड़ता था, जिससे समय, धन एवं जोखिमकृ तीनों की समस्या उत्पन्न होती थीं एवं शहर के विस्तारीकरण से कारण मरीजों को इमरजेंसी और क्रिटिकल कंवर सुविधा के लिए बेड मिलना भी मुश्किल हो गया था। इस व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए पॉपुलर हॉस्पिटल ने क्रिटिकल केयर विभाग का विस्तार करने का फैसला लिया।

अब पॉपुलर हॉस्पिटल में इस अत्याधुनिक CTVS सुविधा की उपलब्धता के साथ-साथ 2497 उपलब्ध क्रिटिकल वर टीम भी मरीजों को निरंतर निगरानी एवं आपातकालीन सेवाएं प्रदान करेगी, जिससे जटिल सर्जरी के दौरान और उसके बाद बेहतर परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे।

इस अवसर पर पॉपुलर ग्रुप ऑफ हॉस्पिटल्स के चेयरमैन डॉ. ए. के. कौशिक एवं मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. किरण कौशिक ने बताया कि संस्थान का उद्देश्य हमेशा से ही मरीजों को अत्याधुनिक एवं सुलभ चिकित्सा सेवाएं प्रदान करना रहा है। उन्होंने कहा कि CTVS यूनिट की स्थापना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, जिससे जटिल हृदय सर्जरी अब स्थानीय स्तर पर संभव हो सकेगी।

CTVS सर्जन डॉ. हरेन्द्र ओझा ने बताया कि कार्डियोथोरेसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी के अंतर्गत प्रदव, पौष एवं रक्त वाहिकाओं से संबंधित जटिल सर्जरी की जाती है, जैसे कि ओपन हार्ट सर्जरी, बायपास सर्जरी, वाल्ल रिलेसमेंट आणि। उन्होंने यह भी कहा कि समय पर सही उपचार मिलने से मरीजों की जान बचाई जा सकती है और उनकी जीवन गुणवता में उल्लेखनीय सुधार होता है।

उन्होंने आगे बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल में आधुनिक उपकरणों, अनुभवी विशेषज्ञों एवं प्रशिक्षित स्टाफ की सहायता से यह सेवाएं अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप प्रदान की जाएंगी। अस्पताल में अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, उन्नत क्रिटिकल फेवर यूनिट तथा 24 घंटे आपातकालीन सेवाएं उपलब्ध हैं, जो जटिल सर्जरी के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने यह भी अलेस किया कि अस्पताल में प्री-ऑपरेटिव जांच से लेकर पोस्ट-ऑपरेटिव देखभाल तक हर चरण पर विशेष ध्यान दिया जाता है. जिससे मरीजों की रिकवरी तेज और सुरक्षित हो सके। डॉ. पियूष हरि ने बताया कि क्रिटिकल केयर टीम में अनुमती डॉक्टरों, नर्सों एवं टेक्नीशियनों की टीम 24 घंटे उपलब्ध रहती है, जो किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पूही तरह प्रशिक्षित है। इस नई सुविधा से न केवल वाराणसी बल्कि पूरे पूर्वाचल, बिहार एवं आसपास के क्षेत्रों के मरीजों को जी बड़ा लाभ मिलेगा। अब उन्हें बेहतर इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी, जिससे उनका समय और आर्थिक बोझ दोनों कम होंगे।

उन्होंने यह भी बताया कि पॉपुलर हॉस्पिटल का लक्ष्य भविष्य में और भी सुपर स्पेशियलिटी सेवाओं का विस्तार करना है, ताकि क्षेत्र के लोगों को महानगरों जैसी चिकित्सा सुविधाएं यहीं उपलब्ध हो सकें।

इस अवसर पर अस्पताल के अन्य वरिष्ठ चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे और सभी ने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण कदम बताया।

सभी उपस्थित चिकित्सकों ने यह विश्वास व्यक्त किया कि इस नई सुविधा से हृदय रोगियों के उपचार में एक नई दिशा मिलेगी और मृत्यु दर में भी कमी लाई जा सकेगी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *