वाराणसी में 7 Med Super Speciality Hospital में OPD सेवाओं का शुभारंभ 3 मई से
वाराणसी: शहरवासियों को बेहतर और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने की प्रतिबद्धता के साथ, 7 Med Super Speciality Hospital, वाराणसी ने अपनी OPD सेवाओं का औपचारिक शुभारंभ 3 मई 2026 से कर दिया है। इस महत्वपूर्ण अवसर पर अस्पताल ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए 3 मई से 31 मई 2026 तक आम जनता के लिए निःशुल्क OPD परामर्श सुविधा की घोषणा की है।
अस्पताल के नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ. अजय खेर ने इस पहल के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए बताया कि इस सेवा का मुख्य लक्ष्य मरीजों को समय पर जांच, सटीक चिकित्सकीय परामर्श और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता प्रदान करना है, ताकि गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक अवस्था में ही पहचान और उनका प्रभावी उपचार सुनिश्चित किया जा सके।
अस्पताल में नेफ्रोलॉजी, ऑर्थोपेडिक्स, जनरल मेडिसिन, क्रिटिकल केयर एवं स्त्री रोग सहित अन्य प्रमुख विभागों में अनुभवी चिकित्सकों द्वारा मरीजों को उच्चस्तरीय उपचार परामर्श उपलब्ध कराया जाएगा।
इस शुभारंभ कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री विश्वभूषण मिश्रा (CEO, काशी विश्वनाथ मंदिर) ने गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई। कार्यक्रम के दौरान डॉ. अजय खेर (नेफ्रोलॉजिस्ट), डॉ. नीतू सिंह (ग्रुप हेड ऑपरेशन एवं बिजनेस) तथा आदित्य झा (फैसिलिटी हेड) भी उपस्थित रहे।
अस्पताल के फैसिलिटी हेड आदित्य झा ने कहा, “हम भविष्य में भी ऐसे जनहितकारी स्वास्थ्य कार्यक्रमों का आयोजन निरंतर करते रहेंगे, ताकि वाराणसी एवं आसपास के क्षेत्रों के अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा सुविधाएं पहुंच सकें।
पता:
7 Med Super Speciality Hospital,
फातमान रोड, बादशाहबाग कॉलोनी, वाराणसी।








Users Today : 16
Users Yesterday : 59