मुख्यमंत्री योगी के निर्देश पर आपदा पीड़ितों के घर पहुंचे जिलों के प्रभारी मंत्री, संवेदना के साथ सौंपी सहायता राशि
……………………………………..
मंत्री धर्म पाल सिंह ने आश्रित परिवारों को चार-चार लाख के चेक प्रदान कर दी सांत्वना

उन्नाव। मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विकास तथा राजनीतिक पेंशन विभाग / प्रभारी मंत्री जनपद उन्नाव धर्म पाल सिंह ने विकास भवन सभागार में जन हानि के पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के रूप में चार- चार- लाख रुपए के चेक प्रदान कर सांत्वना दी। तहसील हसनगंज के जगदीश पुत्र स्वर्गीय छोटेलाल बाबा खेड़ा, अमन पुत्र स्वर्गीय राजे पाल मोनिका पुत्री राजेपाल ( भाई-बहन को चार लाख का चेक प्रदान किया गया। इसी प्रकार सदर तहसील के ग्राम बरहा कला के अमित सिंह पुत्र लक्ष्मण सिंह , मियागंज रामबाबू पुत्र श्यामलाल, मदारपुर कैलई, दिनेश पुत्र कल्लू मदारपुर कैलई सरोजिनी पत्नी दिनेश मदारपुर कैलयी के आश्रितजनों को सान्त्वना व चार लाख की आर्थिक सहायता राशि के चेक प्रदान किया गया। मंत्री धर्म पाल सिंह ने कहा कि जनपद के छह लोगों की मृत्यु इस आपदा से हुई है। जान की पूर्ति रुपए से नहीं की जा सकती है फिर भी सरकार ने आर्थिक नुकसान देकर आंसू पोंछने का काम किया है।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह, सदर विधायक पंकज गुप्ता, मोहान विधायक ब्रजेश रावत सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारी मौजूद रहे।
……….
कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया
बहराइच। कृषि मंत्री / जिला प्रभारी सूर्य प्रताप शाही ने विधायक महसी सुरेश्वर सिंह के साथ ग्राम चांदपारा पहुंचकर आंधी में डाल गिरने से मृत तेजराम के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिवार को ढाढस बंधाया तथा मौजूद अधिकारियों को अनुमन्य सहायता प्रदान करने के निर्देश दिये।
केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने पीड़ित परिवारों को आर्थिक सहायता के चेक प्रदान किये
मिर्जापुर। बीती 13 मई को आए भीषण आंधी-तूफान एवं आकाशीय बिजली की चपेट में आकर जान गंवाने वाले मृतकों के परिजनों से मिलने के लिए केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल जनपद पहुंचीं। इस दौरान उन्होंने चुनार तहसील के ग्राम बिंदापुर में मृतका बेला देवी पत्नी हंसराज तथा सदर तहसील अंतर्गत ग्राम केवटावीर में मृतका वंदना पत्नी भगवानदास के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदना व्यक्त की। केंद्रीय मंत्री ने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए कहा कि इस दुःख की घड़ी में सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने आपदा राहत मोचन निधि के तहत दोनों पीड़ित परिवारों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता का चेक प्रदान किया। इस दौरान स्थानीय प्रशासनिक अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।
……………
मंत्री ए.के. शर्मा ने 13 प्रभावित परिवारों को वितरित किए राहत सहायता के डेमो चेक
भदोही। शुक्रवार को प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एवं जनपद प्रभारी मंत्री निरीक्षण भवन पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की तथा शासन की ओर से हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।
तहसील ज्ञानपुर स्थित राजकीय गेस्ट हाउस हाल में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री ए.के. शर्मा ने मृतकों के परिजनों को आपदा राहत सहायता के रूप में चार-चार लाख रुपये के परिजनों कन्हैया गौतम, लालती देवी, झरिहग सिंह को डेमो चेक सौंपे। इस दौरान उनके साथ सांसद डॉ. विनोद बिंद, जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी, जिलाधिकारी शैलेष कुमार, पुलिस अधीक्षक अभिनव त्यागी, अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारी उपस्थित रहे।
तत्पश्चात वे ग्राम पंचायत सरौली पहुंचे, जहां जहां शादी समारोह के दौरान हुई दुखद घटना के पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उनके द्वारा लालती देवी, गीता देवी ग्राम पंचायत सरौली, राजकुमारी पिपर गांव, जानती देवी ग्राम चकजोधी आदि कुल 13 मृतकजनों के परिवार को डेमो चेक दिया गया।
………………..
मंत्री अजीत सिंह पाल ने प्रतीकात्मक चेक किये वितरित
फतेहपुर। मुख्यमंत्री के निर्देश पर राज्यमंत्री(स्वतंत्र प्रभार), विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, आईटी एवं इलेक्ट्रॉनिक अजीत सिंह पाल ने तहसील खागा अंतर्गत मृतक राम शिरोमन पुत्र राजाराम, उम्र 70 वर्ष निवासी सोनारी धाता तहसील खागा की पत्नी श्रीमती देवमती, मृतक वासुदेव पुत्र पीताम्बर निवासी मनमोहन पुर तहसील खागा की पत्नी लक्ष्मी देवी, मृतक ननकी देवी पुत्री सुमेर उर्फ़ राम सुमेर निवासी बसंता का पुरवा तहसील खागा की मां श्रीमती फूल कली को राज्य आपदा मोचन निधि के अंतर्गत गए अहेतुक सहायता रु4.00 लाख- 4.00 लाख का प्रतीकात्मक चेक वितरित किये।
………….
उद्यान मंत्री दिनेश प्रताप सिंह ने राहत सहायता राशि की वितरित
रायबरेली। राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) उद्यान, कृषि विपणन दिनेश प्रताप सिंह द्वारा विकासखंड खीरों के सभागार में आयोजित कार्यक्रम में बेमौसम भारी वर्षा, आंधी एवं तूफान से प्रभावित तहसील लालगंज क्षेत्र के लोगों को राहत सहायता राशि वितरित की गई। प्राकृतिक आपदा से प्रभावित 11 व्यक्तियों एवं परिवारों को जनहानि, पशुहानि, मकान क्षति तथा घायल होने की घटनाओं के संबंध में शासन द्वारा अनुमन्य राहत सहायक राशि वितरित की गई एवं दैवीय आपदा से प्रभावित 02 लाभार्थियों को मुख्यमंत्री आवास का प्रमाण पत्र वितरित किया गया।
उन्होंने कहा कि योगी सरकार प्राकृतिक आपदाओं से प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी संवेदनशीलता एवं प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
……………………….
मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर नुकसान का लिया जायजा
प्रयागराज। प्रभारी / मंत्री जल शक्ति विभाग स्वतंत्र देव सिंह ने आंधी-तूफान से प्रभावित क्षेत्रों का शुक्रवार को भ्रमण कर हुए नुकसान का जायजा लिया एवं आंधी-तूफान से तहसील हण्डिया, फूलपुर व सोरांव में हुई जनहानियों में प्रभावित हुए परिवारों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। उन्होंने इस दौरान शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि इस दुख की घड़ी में योगी सरकार प्रभावित परिवारों के साथ है। आंधी-तूफान के कारण मृत हुए लोगो के आश्रितों को प्रदेश सरकार की ओर मृतक आश्रित के खाते में अंतरित की गयी 04 लाख रूपये की धनराशि प्राप्त होने की जानकारी ली तथा धनराशि को आज ही खातों में अंतरित किया जाना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है।
प्रभारी मंत्री ने पीड़ितों के घर पहुंचकर शोकाकुल परिवारों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें ढाढंस बंधाया तथा सरकार द्वारा उन्हें सभी अनुमन्य सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।
………………..
मंत्री मनोज पाण्डेय ने सहायता राशि के चेक वितरित किये
रायबरेली। मंत्री डॉ० मनोज पाण्डेय ने निरीक्षण भवन में जनपद स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक की। इस अवसर पर उनके द्वारा बे मौसम भारी वर्षा एवं आंधी व तूफान से हुई जनहानि, पशु हानि, मकान, घायल क्षति से प्रभावित तहसील ऊंचाहार के 17 व तहसील डलमऊ के 17 लोगों को राहत सहायता राशि के चेक वितरित किये गये। उन्होंने प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।







Users Today : 2
Users Yesterday : 34