Home » Uncategorized » काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण

काशी में गूंजा ‘बम बम’ का जयकारा! गणेश आचार्य ने नमो घाट पर ‘गणेश: डस्ट टू स्टारडम’ के महादेव भक्ति गीत का किया भव्य अनावरण

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हौसला बुलंद चोरों का आतंक, दिनदहाड़े दुकान से 20 हजार रुपये से भरी पेटी उड़ा ले गए चोर लोहता।अलाउद्दीनपुर में चोरों के हौसले दिन-प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्र के व्यापारी व आमजन दहशत में हैं। ताजा मामला अलाउद्दीनपुर का है, जहां चोरों ने दिनदहाड़े एक दुकान से रुपयों से भरी पेटी उठा ले गए। पीड़ित दुकानदार विजय बहादुर यादव ने बताया कि उनकी अलाउद्दीनपुर में गृहस्थी क्लीन मार्ट नाम से दुकान है। वह दुकान पर बैठकर दुकानदारी कर रहे थे, तभी मौका पाकर चोर दुकानदारी का रुपया रखा पेटी उठा ले गए। विजय बहादुर यादव के अनुसार उक्त पेटी में लगभग 20 हजार रुपये नकद तथा कुछ जरूरी कागजात रखे थे। घटना के बाद पीड़ित दुकानदार ने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पेटी का कहीं पता नहीं चला। दिनदहाड़े हुई इस चोरी की घटना से क्षेत्र के व्यापारियों में आक्रोश व्याप्त है। व्यापारियों का कहना है कि पुलिस की गश्त न होने से चोर बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। लोगों ने पुलिस से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने व चोरों को जल्द गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा करने की मांग की है।