Home » Uncategorized » पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में गिरा पेड़ की डाल,बाल बाल बचे यात्रीयात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में गिरा पेड़ की डाल,बाल बाल बचे यात्रीयात्रियों में मची अफरा-तफरी

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग के दूसरे पड़ाव भीमचंडी में गिरा पेड़ की डाल,बाल बाल बचे यात्रीयात्रियों में मची अफरा-तफरी

 


राजातालाब। पंचकोशी परिक्रमा मार्ग के द्वितीय पड़ाव भीमचंडी में गंधर्व सागर तालाब के किनारे मंगलवार को सुबह करीब 5:45 बजे श्रद्धालुओं की भारी आवाजाही के बीच अचानक एक विशाल पाकड़ के पेड़ की भारी-भरकम डाली भरभराकर नीचे गिरने से यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। वहां मौजूद दर्जनों बच्चे और तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। जिसके दौरान चिरई गांव ब्लॉक क्षेत्र के मुस्काबाद चांदपुर निवासी यात्री पार्वती देवी इसके चपेट में आ गई और उनके पैर में हल्की चोट लग गयी और हादसे से घबराने के कारण उनका ब्लड प्रेशर भी बढ़ गया जिससे मौके पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे ग्राम प्रधान विजय गुप्ता ने ड्यूटी पर लगे पुलिस तथा स्थानीय लोगों की मदद से पार्वती देवी को बगल के निजी अस्पताल में इलाज कराया और परिजनों को सूचित किया।ग्राम प्रधान ने बताया कि पेड़ की डाली गिरने से पार्वती देवी भयभीत हो गई थीं जिससे उनका बीपी बढ़ गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को किया जागरूक पिंडरा। राष्ट्रव्यापी खेत बचाओ अभियान के अंतर्गत 23 नवंबर को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान द्वारा पिंडरा ब्लाक क्षेत्र के कनकपुर एवं राजपुर गांव में जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम निदेशक राजेश कुमार के नेतृत्व में ग्राम प्रधान सुनील त्यागी उपस्थित रहे। इसमें सब्जी उत्पादन की उन्नत तकनीकियां प्रदर्शित की गईं। आशुतोष राय ने कहा कि पोषण वाटिका से हानिकारक रसायन रहित पोषण सभी को मिल सकता है। उन्होंने किसानों का आह्वान जैविक कृषि एवं फसल विविधीकरण के लिए किया। अनुराग चौरसिया ने जैविक रसायनों के प्रयोग का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में बीज उपचार कर पौध तैयार करने का प्रशिक्षण दिया गया। पूजा सिंह ने पशुओं के रखरखाव की जानकारी दी। टमाटर में रोग एवं कीट प्रबंधन के लिए सुरक्षित छिड़काव दिखाया गया। आयोजन में साहब सिंह यादव एवं हेमलता भारती का सहयोग रहा। दोनों कार्यक्रमों में 250 से अधिक किसानों ने भाग लिया।