Home » Uncategorized » पीएम मोदी ने मन की बात में बनारसी लंगडा़ आम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने मन की बात में बनारसी लंगडा़ आम का किया जिक्र

पीएम मोदी ने मन की बात में बनारसी लंगडा़ आम का किया जिक्र
********
भाजपा जनों ने सुना पीएम मोदी के मन की बात का 134 वां संस्करण
********


वाराणसी 31 मई :- प्रत्येक माह के अंतिम रविवार को प्रसारित होने वाली प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 134 वें संस्करण को वाराणसी जिला व महानगर सहित काशी क्षेत्र के सभी 28087 बूथों पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना व आत्मसात करने का संकल्प लिया।
पीएम मोदी ने मन की बात में विभिन्न सम सामायिक मुद्दों के साथ
देश में पड रही गर्मी, देसी पेय पदार्थ व आम की चर्चा की। पीएम मोदी ने कहा, ‘गर्मी आते ही एक और चर्चा हर घर में शुरू हो जाती है और वो है आम। आम चर्चा का विषय होता है, भारत में शायद ही कोई घर होगा जहां गर्मियों में आम की बात न होती हो। हर इलाके का अपना आम, अपना स्वाद, अपनी खुशबू। महाराष्ट्र और कोंकण का हापुस, अलफांजो, गुजरात का केसर, यह तो आमरस की जान है, उत्तर प्रदेश का दशहरी और मेरी काशी का लंगड़ा। वैसे, लंगड़ा आम की एक खास बात होती है- पकने के बाद भी उसका रंग कई बार हरा ही रहता है। बिहार जर्दालु जिसकी खुशबू दूर से पहचान में आ जाती है। चौसा, मालदा हर नाम के साथ लोगों की यादें जुड़ी हुई हैं।’

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘इस समय देश के ज्यादातर हिस्सों में बहुत गर्मी पड़ रही है। तेज धूप, गर्म हवाएं, ऐसे मौसम में अपना ध्यान रखना बहुत जरूरी है। पानी पीते रहिए। धूप में अगर निकलना ही पड़े तो थोड़ा संभल कर निकलें। इस दिशा में सरकार के अलग-अलग विभागों ने जो गाइडलाइंस
जारी की है वो भी भूलिएगा नहीं। हमारे यहां गर्मी से लड़ने का तरीका कई बार रसोई में भी मिलता है। आपने भी देखा होगा जैसे-जैसे गर्मी बढ़ती है, वैसे-वैसे घर की रसोई का स्वाद बदल जाता है, रसोई का प्रकार बदल जाता है। कहीं मटके का पानी निकल आता है, कहीं दही जमने लगता है, तो कहीं कच्चे आम उबलने लगते हैं और फिर शुरू होता है देसी पेय का दौर।’

पीएम मोदी बोले, ‘देसी पेय से आप भी परिचित हैं, अगर आप उत्तर भारत में जाएंगे तो काफी जगह आपको मिलेगा आम पन्ना, कच्चे आम का स्वाद, और गर्मी से राहत भी। पंजाब-हरियाणा जाइए तो लस्सी मिल जाएगी, बड़े गिलास वाली लस्सी। राजस्थान और गुजरात में छाछ, जैसे हर खाने की साथी बन जाती है और बिहार, झारखंड, पूर्वी उत्तर प्रदेश में सत्तू का शरबत, उसकी तो बात ही क्या है, पेट भी भरे, ताकत भी दे। कोंकण और गोवा में कोकम शरबत, सोल कढ़ी। दक्षिण भारत में पानकम, नीर मोर, सम्बारम और ओडिशा में बेल पना, वो सिर्फ पेय नहीं, भारत के अलग-अलग क्षेत्रों की परंपरा का हिस्सा है।

इस क्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने वाराणसी जिले के लोहता मंडल के बूथ संख्या 334 (चांदपुर) पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों के साथ पीएम मोदी के मन की बाण कार्यक्रम को सुना।

इस क्रम में राजयमंत्री हंसराज विश्वकर्मा ने  रोहनिया विधानसभा के कर्दमेश्वर मंडल के शक्ति केंद्र कंचनपुर के बूथ संख्या 185 पर पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

इस क्रम में क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी ने जवाहर नगर स्थित बूथ संख्या 337 व सह मीडिया प्रभारी व पार्षद संतोष सोलापुरकर ने बिंदु माधव वार्ड के बूथ संख्या 257 पर पीएम मोदी के मन की बात कार्यक्रम को सुना।

वाराणसी संसदीय जनसंपर्क कार्यालय ने कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम मोदी के ‘मन की बात’
*******

इस क्रम में संसदीय जनसंपर्क कार्यालय वाराणसी में कार्यालय प्रभारी शिव शरण पाठक के नेतृत्व में मन की बात के 134 वें एपिसोड को कार्यकर्ताओं संग सुना।
इस अवसर पर (संसदीय कार्यालय प्रभारी) शिव शरण पाठक, श्रीमती वीणा पांडेय, नंदकिशोर जी पांडेय, सुनील मिश्रा, पवन शर्मा,  शिवांगजी, रविंद्र सिंह पार्षद ,रमाशंकर पटेल पार्षद  जगन्नाथ ओझा,अजय प्रताप सिंह,अरविंद,चौधरी, गौरव पांडेय, सौरभ पाठक, सुमित मिश्रा, सोनी शर्मा, रीना सिंह, चंद्रकला गुप्ता, अनीता गुप्ता, सहित तमाम कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *