मन की बात’ में जनभागीदारी और पर्यावरण संरक्षण का प्रेरक संदेश
प्रधानमंत्री मोदी ने समाजहित में कार्य कर रहे लोगों के प्रयासों को सराहा
आयुष मंत्री डॉ दयाशंकर मिश्र दयालु ने कार्यकर्ताओं के साथ सुना

**********
वाराणसी, 31 मई : आज वाराणसी स्थित अपने कार्यालय पर प्रदेश के आयु मंत्री डॉ दयाशंकर में दयालु ने देश के यशस्वी प्रधानमंत्री Narendra Modi के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम Mann Ki Baat के 134वें संस्करण को श्रवण करने का अवसर प्राप्त हुआ। कार्यक्रम के माध्यम से प्रधानमंत्री जी ने जनभागीदारी, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक जागरूकता तथा राष्ट्र निर्माण में योगदान दे रहे प्रेरणादायी व्यक्तित्वों के उल्लेख के साथ देशवासियों को सकारात्मक परिवर्तन का संदेश दिया।

अपने संबोधन में प्रधानमंत्री जी ने उत्तर प्रदेश के बस्ती जनपद के श्री आकाश गुप्ता द्वारा मनोरमा नदी के संरक्षण, स्वच्छता एवं पुनर्जीवन के लिए किए जा रहे उल्लेखनीय प्रयासों का विशेष रूप से जिक्र किया। सीमित संसाधनों के बावजूद पर्यावरण संरक्षण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और समाज को साथ लेकर चलने की भावना वास्तव में प्रेरणादायी एवं अनुकरणीय है।
डॉ दयालु ने प्रधानमंत्री जी द्वारा ऐसे प्रयासों को राष्ट्रीय मंच पर सम्मानित किया जाना यह दर्शाता है कि व्यक्तिगत स्तर पर किए गए छोटे-छोटे सकारात्मक कार्य भी व्यापक सामाजिक परिवर्तन का आधार बन सकते हैं। श्री आकाश गुप्ता का यह अभियान न केवल पर्यावरण संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण योगदान है, बल्कि यह समाज के प्रत्येक नागरिक को अपने आसपास की प्राकृतिक धरोहरों के संरक्षण एवं संवर्धन के लिए आगे आने की प्रेरणा भी देता है।
‘मन की बात’ कार्यक्रम निरंतर देशवासियों को सकारात्मक सोच, सामाजिक उत्तरदायित्व, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्रहित के कार्यों से जोड़ने का सशक्त माध्यम बना हुआ है। यह कार्यक्रम समाज के उन अनसुने नायकों को पहचान दिलाने का कार्य करता है, जो निस्वार्थ भाव से समाज और देश के लिए कार्य कर रहे हैं।
कार्यक्रम को सुनने के उपरांत उपस्थित लोगों ने प्रधानमंत्री जी के विचारों की सराहना करते हुए संकल्प लिया कि वे भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं समाजहित के कार्यों में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करेंगे, ताकि विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और अधिक गति मिल सके।
इस दौरान सर्वश्री हरदत शुक्ला, गौरव राठी, सौरभ राय, आकाश पांडेय, संतोष सैनी, प्रमोद राय, सौरभ पाठक, रविशंकर मिश्रा, विशाल रघुवंशी, दिनेश कुमार सिंह (दीनू) आदि मुख्य रूप से शामिल थे!








Users Today : 39
Users Yesterday : 39