Home » उत्तर प्रदेश » कबाड़ से खिलौना निर्माण कार्यशाला प्रारम्भ आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चों की क्रियाशीलता विकास के लिए एक पहल

कबाड़ से खिलौना निर्माण कार्यशाला प्रारम्भ आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चों की क्रियाशीलता विकास के लिए एक पहल

कबाड़ से खिलौना निर्माण कार्यशाला प्रारम्भ आशा ट्रस्ट द्वारा बच्चों की क्रियाशीलता विकास के लिए एक पहल
सामाजिक संस्था आशा ट्रस्ट के भन्दहा कला कैथी केंद्र पर तीन दिवसीय अहिंसा खिलौना निर्माण कार्यशाला का शुभारंभ हुआ। जिसमें प्रशिक्षक के रूप में विशेषतौर से केरल से सुबिद के. एस. आए हुए है, आई आई टी दिल्ली से इंजीनियरिंग स्नातक सुबिद  “अहिंसा” खिलौनों को बनाने का प्रशिक्षण देते है जो मुख्यत: कबाड़ के चीजों से बनाया जाता है, जिसमें बच्चों की कल्पना शीतला और सृजनात्मकता का विकास होता है। इसके अलावा इन तीन दिनों के प्रशिक्षण में बच्चे पेंटिंग, गीत और ओरिगेमी भी सीखेंगे।
कार्यशाला के बारे में बताते हुए कार्यक्रम संयोजक दीन दयाल सिंह ने बताया कि मुख्य रूप से कार्यशाला में बच्चे दैनिक जीवन मे निष्प्रयोज्य वस्तुओं जैसे खराब पेन, पुराना अखबार, सीडी, पानी की बोतलें, शादी के कार्ड आदि के रचनात्मक प्रयोग करके अच्छे खिलौने बनाने की विधि सीखेंगे। प्रशिक्षक सुबिद देश भर में ऐसी कार्यशालाओ का आयोजन करते रहते हैं।
आयोजन में प्रमुख रूप से महेश कुमार, अमित, सौरभ, अभिषेक, प्रदीप सिंह, बृजेश कुमार, रमेश प्रसाद, सनी, बबिता, सलोनी आदि का उल्लेखनीय योगदान है।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *