वाराणसी। केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी योजनाओं के शिविरों का आयोजन किया जा रहा है जिसके अंतर्गत आम जनमानस को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी एवं उनसे लाभान्वित किया जाना है l जनपद में दिनांक 12 जून 2026 को माननीय मुख्यमंत्री जी की गरिमामय उपस्थिति में गिरिजा देवी सांस्कृतिक संकुल चौकाघाट में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है l कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीएम स्व निधि तथा स्ट्रीट वेंडर, विश्वकर्मा योजना एवं मुख्यमंत्री योजना के लाभार्थियों को लाभान्वित किया जाना है l
कार्यक्रम में एक जनपद एक उत्पाद अंतर्गत लस्सी व तिरंगा बर्फी, लौंगलता व पान के स्टाल लगाए जायेंगे l लकड़ी का खिलौना व गुलाबी मीनाकारी, बाल विकास महिला कल्याण विभाग, कृषि, उद्यान विभाग, नेडा, पर्यटन, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, मुख्यमंत्री आवास, हथकरघा व श्रम विभाग, समाज कल्याण, पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन विभाग, सेवायोजन तथा उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन, पंचायती राज विभाग, मत्स्य विभाग, पशुपालन व डेयरी विभाग के भी स्टाल लगाए जाएंगे l कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग के द्वारा ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग, आंख जांच व आयुष्मान कार्ड, जनरल ओपीडी तथा “दिव्यांग जनों की सुविधा हेतु एक ही स्थान पर डाक्टरों की टीम उपलब्ध रहेगी जिससे दिब्यांगजनों को प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया जा सके जिससे उन्हें अन्य योजनाओं का लाभ लेने में सहूलियत हो सके ” l








Users Today : 4
Users Yesterday : 68