
पास में ही तैनात एनडीआरएफ कर्मी ने उनको डूबते हुए देखा तो तेजी और तत्परता के साथ तुरंत पानी में छलाँग लगा दी और उनको सकुशल बचा कर पानी से बाहर निकाल लिया।
एनडीआरएफ कर्मी की सक्रियता के कार्यदक्षता के कारण एक अमूल्य जीवन को बचाया गया।
एनडीआरएफ की तत्परता से गंगा में डूब रहे युवक की बची जान
वाराणसी, 13 जून 2026
गंगा नदी के वाराही घाट पर पिकेट ड्यूटी के दौरान 11वीं वाहिनी एनडीआरएफ की टीम ने आज प्रातः लगभग 08:40 बजे एक व्यक्ति को स्नान करते समय गहरे पानी में डूबते हुए देखा। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए निकट तैनात एनडीआरएफ के बचावकर्मी तत्काल सक्रिय हुए और बिना समय गंवाए नदी में छलांग लगाकर बचाव अभियान प्रारंभ किया।
एनडीआरएफ टीम ने लाइफ बॉय की सहायता से व्यक्ति को सुरक्षित बाहर निकालकर नदी तट पर पहुंचाया। बचाए गए व्यक्ति की पहचान पुनीत शर्मा (28 वर्ष), पुत्र श्री विवेक शर्मा, निवासी गोपालगंज, बिहार के रूप में हुई। समय रहते किए गए इस त्वरित बचाव अभियान के कारण युवक की जान बचाई जा सकी। एनडीआरएफ द्वारा किए गए इस साहसिक बचाव कार्य को वाराही घाट सहित आसपास के अन्य घाटों पर उपस्थित श्रद्धालुओं ने प्रत्यक्ष रूप से देखा तथा बचाव दल की भूरी-भूरी प्रशंसा की। इस सफल रेस्क्यू ने एक बार फिर एनडीआरएफ की तत्परता, दक्षता एवं जनसेवा के प्रति उसकी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित किया।







Users Today : 42
Users Yesterday : 69