बेशकीमती तालाब की अस्तित्व खतरे में, अवैध कब्जा कर रहे भू-माफिया
वाराणसी। एक तरफ प्रदेश सरकार शहर के तालाबों का सुन्दरीयकरण करा रही है तो वहीं, दूसरी तरफ भू-माफिया सरकार की योजनाओं को चुनौती देकर खुलेआम तालाब कब्जा कर रहे हैं ऐसा ही प्रकरण शनिवार को दुर्गाकुंड स्थित दयालटावर के बगल में देखने को मिल रहा है, जिससे क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

क्षेत्रीय पार्षद अक्षैवर सिंह ने बताया कि पूर्व में भू-माफिया ने उक्त तालाब को कब्जा करने के उद्देश्य से तालाब को मिट्टी से पाट दिया गया था, जिसके खिलाफ नगरनिगम सदन में प्रस्ताव पारित होने के बाद भू-माफिया के अवैध कब्जे पर रोक लगा दी गयी है। उन्होने बताया कि भू-माफिया पुन: उक्त तालाब की भूमि पर अवैध निर्माण करने के लिए जेसीबी द्वारा जमीन के समतल कराने का प्रयास किया गया, जिसकी सूचना मिलने पर पार्षद अक्षैवर सिंह ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की सहायता से कार्य रोकवा दिया है।
प्रमोद कुमार मिश्रा एडवोकेट ने भी नगरनिगम के राजस्व विभाग से आरटीआई के माध्यम से जानकारी प्राप्त किया है जिसपर नगरनिगम के नायब तहसीलदार ने राजस्व अभिलेख में उक्त भूमि तालाब के रूप में दर्ज होने की पुष्टि किया है।
क्षेत्रीय नागरिकों ने बताया कि विगत वर्षों से उक्त बेशकिमती तालाब पर भू-माफिया की निगाहें टिकी हुई है, जिससे तालाब का अस्तित्व खतरे में है।

Users Today : 43
Users Yesterday : 69