थाना नरही जनपद बलिया पुलिस द्वारा दुष्कर्म/पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त को किया गया गिरफ्तार ।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय बलिया श्री ओमवीर सिंह के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में श्रीमान् अपर पुलिस अधीक्षक महोदय (दक्षिणी) श्री संजय वर्मा के निकट पर्यवेक्षण व श्रीमान् क्षेत्राधिकारी सदर श्री राकेश कुमार सिंह एवं प्र0नि0 हरिशंकर सिंह के कुशल नेतृत्व में थाना नरही पुलिस टीम को मिली सफलता ।

उल्लेखनीय यह है कि थाना स्थानीय पर दिनांक-07.06.2026 को वादी से प्राप्त तरहीर के आधार पर थाना स्थानीय पर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित थी। इसी क्रम में दिनांक 09.06.2026 को उ0नि0 शिवकुमार कुशवाहा, उ0नि0 धर्मदेव चौहान मय हमराह थाना हाजा से रवाना होकर दौलतपुर में मौजूद थे कि मुखवीर खास से सूचना मिली कि मु0अ0सं0 89/26 धारा-64,352,351(3) B.N.S. व 3/4(2) पाक्सो एक्ट व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(V) एससी/एसटी एक्ट थाना नरही जनपद बलिया से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त रामजी राजभर पुत्र ब्रम्हदेव राजभर निवासी कथरिया थाना नरही जनपद बलिया फिरोजपुर से कारो जाने वाले रास्ते में बगीचे के पास खड़ा है जो कही जाने के फिराक में है, यदि जल्दी किया जाय तो पकड़ा जा सकता है, मुखबीर खास कि सूचना पर मुकदमा उपरोक्त सम्बन्धित 01 नफर अभियुक्त रामजी राजभर पुत्र ब्रम्हदेव राजभर निवासी कथरिया थाना नरही जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष कारण गिरफ्तारी बताकर समय करीब 16.40 बजे हिरासत पुलिस मे लिया गया एवं विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को चालान माननीय न्यायालय भेजा गया ।
गिरफ्तार अभियुक्त-
1. रामजी राजभर पुत्र ब्रम्हदेव राजभर निवासी कथरिया थाना नरही जनपद बलिया उम्र 23 वर्ष।
पंजीकृत अभियोगः-
1. मु0अ0सं0 89/26 धारा-64,352,351(3)B.N.S व 3/4(2) पाक्सो एक्ट व 3(1)द,3(1)ध,3(2)(V) व SC/ST Act
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम का नाम–
1. उ0नि0 शिवकुमार कुशवाहा थाना नरही जनपद बलिया
2. उ0नि0 धर्मदेव चौहान थाना नरही जनपद बलिया
3. कां0 सोहन सिंह थाना नरही जनपद बलिया
4. रि0का0 पवन कुमार मौर्या थाना नरही जनपद बलिया
5. रि0का0 अरविन्द मद्धेशिया थाना नरही जनपद बलि








Users Today : 14
Users Yesterday : 68