कुष्ठ रोग मुक्त दिव्यांगजनों की सक्रिय सहभागिता, सीआरसी वाराणसी में समावेशी योग कार्यक्रम आयोजित

रोहनिया।अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में समेकित क्षेत्रीय केंद्र (सीआरसी),खुशीपुर वाराणसी द्वारा एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से एक विशेष समावेशी योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें कुष्ठ रोग मुक्त दिव्यांगजनों द्वारा सक्रिय रूप से योगाभ्यास किया गया। इस अवसर पर सीआरसी के स्टाफ के साथ-साथ कुष्ठ रोग से मुक्त व्यक्तियों एवं दिव्यांगजनों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और विभिन्न योग आसनों एवं प्राणायाम का अभ्यास किया। कार्यक्रम ने समावेशी योग की सशक्त मिसाल प्रस्तुत की, जहाँ सभी प्रतिभागियों ने समान रूप से सहभागिता करते हुए स्वास्थ्य और सकारात्मक जीवनशैली का संदेश दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य योग के माध्यम से शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देना तथा समाज में समावेशिता की भावना को सुदृढ़ करना रहा।कार्यक्रम में सीआरसी निदेशक आशीष कुमार झा ने योग के महत्व पर प्रकाश डालते हुए सभी को नियमित योग अभ्यास के लिए प्रेरित किया तथा समावेशी सहभागिता का संदेश दिया। इस अवसर पर एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के राज्य समन्वयक बिपिन सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों में विशेष उत्साह देखा गया तथा योग के माध्यम से एक स्वस्थ और सकारात्मक जीवन जीने का संदेश दिया गया।








Users Today : 34
Users Yesterday : 25