महापौर ने किया वार्ड 57 छित्तूपुर खास में इंटरलॉकिंग कार्य का शिलान्यास
-त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत 7.55 लाख रुपये की लागत से चमकेगी आकाश गंगा कालोनी की सड़कें

वाराणसी : नगर निगम शहर की बुनियादी सुविधाओं को और सुदृढ़ करने में जुटा हुआ है । इस क्रम में त्वरित आर्थिक विकास योजना के तहत वार्ड नंबर 57 छित्तूपुरा।वार्ड में कर्मदानी देवी आकाश गंगा कालोनी में मुरारी चौक सामनेघाट के मकान से लेकर ब्रिज किशोर पाण्डेय के मकान तक 62 मीटर लंबी इंटरलॉकिंग सड़क का निर्माण कार्य कराया जाएगा। 7.55 लाख रुपये की लागत से सड़क के इंटरलॉकिंग के कार्य का शिलान्यास बुधवार को महापौर अशोक कुमार तिवारी ने किया ।
इस दौरान आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए महापौरने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और प्रदेश के कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की प्रेरणा व मार्गदर्शन से शहर का चहुंमुखी विकास सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि त्वरित आर्थिक विकास योजना का मुख्य उद्देश्य शहरी और उप-शहरी क्षेत्रों के नागरिकों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं प्रदान करना है ताकि उनके जीवन स्तर में गुणात्मक सुधार हो सके। महापौर ने कार्यदायी संस्था ग्रामीण अभियंत्रण विभाग प्रखण्ड – वाराणसी’ को कड़े निर्देश देते हुए कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता के मानकों के साथ किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। कार्य को समय सीमा के भीतर पूरा कर स्थानीय जनता को समर्पित किया जाए ताकि कालोनी वासियों को आवागमन में हो रही असुविधा से शीघ्र निजात मिल सके। इस अवसर पर स्थानीय पार्षदगणों में क्रमशः आनंद सिंह ‘पिंटू’, गोविन्द सेठ, नरेंद्र पटेल, गोपाल पटेल, राज सिंह ‘डब्ल्यू’, संदीप चौरसिया के अलावा संगठन के प्रमुख पदाधिकारियों में जयप्रकाश पाल (अध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा), सत्यप्रकाश राजभर, विनोद पटेल (अधिवक्ता), अनुराग वर्मा (मण्डल महामंत्री), अजय प्रताप सिंह, राकेश सिंह (मण्डल मंत्री), जगदीप ओझा, आमोद पाण्डेय, अमरनाथ सिंह (मण्डल महामंत्री), सोमनाथ ओझा (क्षेत्रीय अध्यक्ष), गौरव शुक्ला (मण्डल उपाध्यक्ष), राहुल मिश्रा (मण्डल उपाध्यक्ष), एवं आनंद कन्नौजिया (मण्डल उपाध्यक्ष) सहित भारी संख्या में क्षेत्रीय संभ्रांत नागरिक व कालोनी वासी उपस्थित रहे।








Users Today : 20
Users Yesterday : 16