Home » liveup » मैजिक की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवको की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मैजिक की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवको की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

मैजिक की चपेट में आने से बुलेट सवार दो युवको की मौत, एक गंभीर रूप से घायल

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के बीरभानपुर ओदार स्थित पेट्रोल पंप के पास राजातालाब जंसा रोड पर शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे मैजिक वाहन की चपेट में आने से बुलेट सवार बीरभानपुर निवासी जमाल उम्र 26 वर्ष  तथा शाहीद उम्र 20 वर्ष की मौत हो गयी तथा साथी मोहम्मद आमिर 20 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये।घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे राजा तालाब चौकी इंचार्ज राजेश मौर्य ने उक्त बुलेट सवार गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को एंबुलेंस द्वारा हाईवे स्थित हेरिटेज हॉस्पिटल में इलाज के लिए भर्ती कराया।

 

जहां पर डॉक्टरों ने जमाल उम्र 26 वर्ष तथा शाहीद उम्र 20 वर्ष को मृतक घोषित कर दिया तथा गंभीर रूप से घायल मोहम्मद आमीन की इलाज चल रही है।प्राप्त जानकारी के अनुसार राजातालाब से जंसा की तरफ जा रही तेज रफ्तार में मैजिक वाहन बीरभानपुर ओदार गांव के सामने पेट्रोल पंप के पास  सामने से आ रहे बुलेट सवार को टक्कर मार दी। जिससे बुलेट सवार जमाल की मौके पर ही मौत हो गई तथा शाहिद की इलाज के दौरान मौत हो गयी।पुलिस ने मैजिक वाहन सहित चालक को अपने कब्जे में लिया और उक्त दोनों मृतक की शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेजा।घटना की सूचना पाते हैं परिवार वालों में कोहराम मच गया तथा गांव गमगीन हो गया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *