एसडीएम के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित, अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार
सेंट्रल बार के अध्यक्ष भी धरने में शामिल, सोमवार को जिलाधिकारी से मिलेंगे प्रतिनिधि

राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन की बैठक शनिवार को प्रस्तावक मनीष कुमार सिंह के प्रस्ताव पर आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने की और संचालन महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने किया।सदन ने सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर आज संपूर्ण दिवस सभी न्यायालयों का बहिष्कार करने और न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। साथ ही उपजिलाधिकारी शांतनु कुमार सिंह सिंगसवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव भी पारित किया गया।धरने को समर्थन देने सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम पहुंचे। उन्होंने कहा कि अधिवक्ताओं के साथ हुए दुर्व्यवहार से वह दुखी हैं। जिलाधिकारी से मिलकर इसका सुखद निस्तारण कराया जाएगा। निर्णय लिया गया कि सोमवार को एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी से मुलाकात करेगा।धरने में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह, पूर्व अध्यक्ष राम जी सिंह पटेल, सरजीत भारद्वाज, छेदी लाल यादव, पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, बाबर अली साबरी, विश्वजीत श्रीवास्तव, काशीनाथ पटेल सहित वरिष्ठ अधिवक्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 6
Users Yesterday : 42