शहर दक्षिणी विधायक , व पूर्व मंत्री डॉक्टर नीलकंठ का 76 दिवसीय वार्ड प्रवास” आज से शुरू
वार्ड प्रवास कार्यक्रम का शुभारंभ सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के.शर्मा करेंगे
वार्ड प्रवास के दौरान शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी विधानसभा क्षेत्र के हर वार्ड में करेंगे प्रवास
सुनेंगे लोगों की समस्याएं जानेंगे और सुनिश्चित कराएंगे उसका समाधान
पहले दिन वार्ड प्रवास सूर्य कुंड वार्ड में होगा
76 दिवसीय वार्ड प्रवास के दौरान पड़ने वाले 10 रविवार को विशेष कैंप होगे आयोजित
जिसमें शासन की जनकल्याणकारी एवं लाभार्थी पारक योजनाओं से पात्र लोगों को कराया जाएगा लाभांवित
आज कोनिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में है विशेष कैंप

कैम्प में विधवा, वृद्धा, विकलांग आदि पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विश्वकर्मा श्रम योजना, रोजगार परक योजना के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आदि लगाए जाएंगे
वाराणसी। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी द्वारा रविवार से “76 दिवसीय वार्ड प्रवास” का कार्यक्रम शुरू किया जा रहा है। जिसका शुभारंभ रविवार को वार्ड सूर्य कुंड स्थित सनातन धर्म इंटर कॉलेज में प्रदेश के ऊर्जा मंत्री डॉ ए.के. शर्मा द्वारा प्रातः 7:30 बजे किया जाएगा। वार्ड प्रवास के दौरान आज ही कोनिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में पूर्वाह्न 10:00 बजे से लाभार्थीपरक योजनाओं से पात्र लोगों को लाभान्वित किये जाने हेतु कैंप लगाए जाएंगे।
उक्त जानकारी देते हुए पूर्व मंत्री एवं शहर दक्षिणी के विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी वार्ड प्रवास का कार्यक्रम रविवार से शुरू हो रहा है। प्रत्येक दिवस वह अपने विधानसभा के सभी वार्डों में रात्रि प्रवास करेंगे तथा मौके पर लोगों की समस्याओं को भी सुनेंगे और उसका तात्कालिक निस्तारण भी सुनिश्चित करेंगे। उन्होंने बताया कि वार्ड प्रवास के दौरान वार्डों में भ्रमण, स्वच्छता आदि कार्यक्रमो के साथ ही पर्यावरण संतुलन हेतु प्रत्येक दिवस पांच पौध का पौधारोपण भी करेंगे। डॉ तिवारी ने बताया कि 76 दिनों के वार्ड प्रवास के दौरान 10 रविवार पड़ेगे। प्रत्येक रविवार को सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं एवं लाभार्थीपरक योजनाओं से लोगों को लाभान्वित किए जाने हेतु विशेष कैंप भी आयोजित किए जाएंगे। जिसमें विधवा, वृद्धा, विकलांग आदि सभी प्रकार के पेंशन, छात्रवृत्ति, प्रधानमंत्री आवास योजना, मुख्यमंत्री आवास योजना, राशन कार्ड, विश्वकर्मा श्रम योजना, रोजगार परक योजना के साथ ही स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आदि लगाए जाएंगे। इन आयोजित विशेष कैंपों में विभागीय अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा लोगों से फार्म आदि भरवाकर उसका समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराया जाएगा। जिसके अंतर्गत वार्ड प्रवास के दौरान पहले दिन ही पड़ रहे आज रविवार को कोनिया स्थित ऑक्सफोर्ड स्कूल में विशेष कैंप आयोजित किया जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि इस 76 दिवसीय वार्ड प्रवास कार्यक्रम के लिए मुख्य राजस्व अधिकारी एवं अपर नगर आयुक्त को इंचार्ज अधिकारी नामित है।








Users Today : 4
Users Yesterday : 68