बीएनएस महिला महाविद्यालय में कैरियर काउंसलिंग सेमिनार का आयोजन
विद्यार्थियों को करियर और रोजगार क्षमता पर दिया गया मार्गदर्शन

रोहनिया। महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ के सेवायोजन सूचना एवं मंत्रणा केन्द्र द्वारा बीएनएस महिला महाविद्यालय अखरी में एक दिवसीय कैरियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में कैरियर काउंसलिंग प्रभारी मदनलाल तथा विशेषज्ञ डॉ.अर्चना गोस्वामी और डॉ. प्रार्थना मिश्रा ने छात्राओं को संबोधित किया।विशेषज्ञों ने छात्राओं की रुचि, क्षमता एवं योग्यता के अनुरूप विषय एवं व्यवसाय चयन तथा रोजगार क्षमता हेतु कैरियर मार्गदर्शन पर विस्तार से चर्चा की।इस अवसर पर एक दिवसीय सेमिनार का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं को विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसरों, प्रतियोगी परीक्षाओं और कौशल विकास की जानकारी दी गई।सभी ने इस प्रकार के आयोजन को छात्राओं के भविष्य निर्माण के लिए उपयोगी बताया।महाविद्यालय के प्रबन्धक संदीप सिंह, प्राचार्य ,सहित सभी प्राध्यापक एवं छात्राएं उपस्थित रहीं।








Users Today : 3
Users Yesterday : 34