खंड विकास अधिकारी ने कावड़ यात्रा मार्ग और विश्राम स्थलों का किया निरीक्षण
कांवरियों के लिए टेंट, लाइट, साफ-सफाई और सुरक्षा की पुख्ता व्यवस्था के निर्देश

राजातालाब। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ पर कांवरियों की सुविधा को लेकर खंड विकास अधिकारी आराजी लाइन सुरेन्द्र सिंह यादव ने गुरुवार को पूरे कावड़ यात्रा मार्ग का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कांवरियों के विश्राम स्थलों पर उपलब्ध मूलभूत सुविधाओं का भी जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान खंड विकास अधिकारी गौर स्थित राधा कृष्ण मंदिर के पास बने कांवर विश्राम स्थल पहुंचे। यहां ग्राम पंचायत द्वारा टेंट और लाइट की व्यवस्था की गई है। उन्होंने इसकी सराहना करते हुए ग्राम पंचायत सचिव को निर्देश दिया कि विश्राम स्थल पर जगह-जगह कूड़ेदान रखवाए जाएं, जिसे कल तक उपलब्ध कराया जाएगा।कांवरियों के स्नान की सुरक्षा को लेकर भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। स्नान स्थल के पास पानी के अंदर सुरक्षात्मक बैरिकेडिंग कराकर रस्सी से घेराव किया गया है, ताकि कोई भी कांवरिया गहरे पानी में न जाए और स्नान में किसी प्रकार की असुविधा न हो।खंड विकास अधिकारी ने विकासखंड स्तर से लगाई गई सफाई कर्मियों की टोली को पूरे कावड़ मार्ग की प्रतिदिन सफाई करने और जलजमाव न होने देने के कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि यात्रा मार्ग पर साफ-सफाई और मूलभूत सुविधाएं सर्वोच्च प्राथमिकता पर रहें।इस अवसर पर उनके साथ प्रभारी सहायक विकास अधिकारी पंचायत सतीश कुमार मौर्य,सहायक कार्यक्रम अधिकारी दीपक कुमार सहित अन्य ग्रामवासी मौजूद रहे।








Users Today : 3
Users Yesterday : 34