रोहनिया विधायक ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का किया लोकार्पण

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के भतसार लहिया ग्राम सभा में खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव की उपस्थिति में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने नवनिर्मित अन्नपूर्णा भवन का लोकार्पण किया और उपस्थित कार्ड धारकों को राशन वितरण किया। विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने बताया कि इसके पूर्व यह कोटे की दुकान गांव के अंदर संचालित होती थी जिससे कार्ड धारकों को जाने आने में असुविधा होती थी। कार्ड धारकों के इस परेशानी को देखते हुए शासन की मंशा और खाद एवं रसद विभाग के सहयोग से सर्व सुलभ मार्ग पर इस नए अन्नपूर्णा भवन का निर्माण कराया गया है जिससे ग्राम वासियों को राशन लेने में कोई असुविधा न हो। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि पत्र गृहस्ती राशन कार्ड धारकों को स्वयं सहायता समूह से जोड़ने की पहल भी की गई। जिसके दौरान 6 नये समूहों का गठन किया गया। इस अवसर पर ग्राम प्रधान बृजेश पटेल,पूर्ति निरीक्षक जितेंद्र विश्वकर्मा,राष्ट्रीय सचिव अजीत पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह,राजकुमार कश्यप, श्याम बली पटेल, विनोद पटेल, शमशेर पटेल, राहुल पटेल ,मनीष श्रीवास्तव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 55