एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत सृजन गंगा वाटिका में हुआ भव्य पौधारोपण, गूंजे कजरी के गीत

रोहनिया। प्रधानमंत्री के “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के अंतर्गत मंगलवार को पर्यावरण ऋषि अनिल कुमार सिंह के नेतृत्व एवं अध्यक्षता में सृजन गंगा वाटिका में वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम में ग्राम सभा के सम्मानित नागरिकों, कृषक उत्पादक संगठन टिकरी, वाराणसी में प्रशिक्षण ले रहे छात्रों तथा सृजन समूह की महिलाओं ने श्रमदान के साथ कजरी गाते हुए पौधे लगाए।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बीएचयू के हॉर्टिकल्चर इंचार्ज अश्विनी देशवाल ने छात्रों को पौधारोपण की वैज्ञानिक विधि बताते हुए व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। सृजन सामाजिक विकास न्यास के अध्यक्ष एवं गंगा हरितिमा अभियान के ब्रांड एंबेसेडर अनिल कुमार सिंह ने आम की आम्रपाली, अल्फांसो, लंगड़ा, दशहरी, केसर, मियांजाकी, अरुणिका, अंबिका, अमरूद की श्वेता-लालिमा, नींबू, आंवला, बेल, कटहल, करौंदा, जामुन जैसे फलदार एवं रुद्राक्ष के पौधे लगवाए। इस दौरान ई-अमित ने कंपोस्ट एवं जैविक खाद के उपयोग पर प्रशिक्षण दिया। कार्यक्रम में प्रकाशानंद जी, शिवानंद पांडेय सहित सैकड़ों लोगों को नशा मुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।








Users Today : 41
Users Yesterday : 34