हर- घर तिरंगा रैली को उप जिलाधिकारी औराई ने दिखाया हरी झंडी
भारत माता की जय के उद्दघोष से रैली के दर्शक हुए भाव – विभोर
संत रविदास नगर (भदोही )13 अगस्त 20264
उप जिलाधिकारी, औराई, श्री शिवेंद्र कुमार वर्मा ने आज राजेंद्र बरनावाल गर्ल्स इंटर कालेज, घोसिया, औराई से हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया रैली में शामिल छात्राएं हाथ में राष्ट्रीय ध्वज फहराते हुए भारत माता की जय एवं वन्देमातरम का उद्दघोष करते हुए करते हुए जय रामपुर क्षेत्र में भ्रमण कर पुन :कालेज परिसर पहुची
उप जिलाअधिकारी औराई के साथ केंद्रीय संचार ब्यूरो, वाराणसी के सहायक निदेशक डॉ. लालजी, प्रधानाचार्या श्रीमती कुसुम लता एवं दिव्यांशु मिश्रा ने रैली में भाग लिया l

केंद्रीय संचार ब्यूरो, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय क्षेत्रीय कार्यालय वाराणसी द्वारा स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिरंगा अभियान के क्रम में दिनांक 14 एवं 15 अगस्त 2026 को संत रविदास नगर, भदोही के घोसिया औराई स्थित राजेंद्र बरनवाल गर्ल्स इंटर कालेज परिसर में ‘एकीकृत संचार आउटरीच कार्यक्रम’ का आयोजन किया जायेगा l
दो दिन के वृहद जागरूकता कार्यक्रम में स्वतंत्रता आंदोलन के विविध आयाम के साथ केंद्र सरकार की योजनाओं पर आधारित फोटो प्रदर्शनी, गोष्ठी, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विविध प्रकार की प्रतियोगितायें होंगी l
आज संत रविदास मंदिर त्रिलोकपुर परिसर में विजय शंकर लोक गीत पार्टी भदोही के दल ने स्वतंत्रता दिवस एवं हर घर तिंरगा के महत्व पर भाव पूर्ण गीत संगीत प्रस्तुत किया l








Users Today : 45
Users Yesterday : 34