एक्सपायरी इंजेक्शन लगाये जाने की कोई लिखित शिकायत नहीं
वाराणसी। एक निजी अस्पताल द्वारा मरीज को एक्सपायरी इंजेक्शन लगाये जाने की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया कि मरीज बाल मुकुंद यादव, उम्र-58 वर्ष, निवासी खानपुर, सैदपुर, जनपद-गाजीपुर हेमीपैरासिस (पक्षघात) की शिकायत लेकर 07 अगस्त को अस्पताल में भर्ती हुआ। मरीज को इलाज के क्रम में खून पतला करने (थ्रम्बोलाइस) हेतु इंजेक्शन टेनेक्टाप्लेस लगाया गया, जिसके पश्चात मरीज आई०सी०यू० में 02 दिन और भर्ती रहा। 10 अगस्त को डा० राकेश कुमार सिंह, न्यूरो सर्जन के द्वारा मरीज को बेहतर स्थिति होने की दशा में जनरल वार्ड में शिफ्ट किया गया।

डा० राकेश कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि मरीज की बेहतर स्थिति को देखते हुए उसे 12 अगस्त को अस्पताल से डिस्चार्ज किये जाने की संभावना थी, किन्तु 11अगस्त को मरीज के परिजनों द्वारा 07 अगस्त को लगाये गये इंजेक्शन टेनेक्टाप्लेस का डिब्बा और वॉयल पर एक्सपायरी डेट होने का आरोप लगाया गया, जिसके पश्चात् अस्पताल परिसर में कुछ देर हंगामे की स्थिति बनी रही तथा सम्बन्धित थाने की पुलिस सूचना पाकर मौके पर आयी, जिसके पश्चात् दोनों पक्षों से वार्ता कर आपसी सहमति से बिना किसी शिकायत अपने मरीज को सायं 07:00 बजे अस्पताल से किसी अन्य अस्पताल के लिए रेफर करा लिया।







Users Today : 15
Users Yesterday : 47