छत से गिरकर महिला की हुई मौत

रोहनिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के गंगापुर पुलिस चौकी अंतर्गत बसंतपट्टी गांव के चौहान बस्ती में सोमवार को शाम को लगभग 6 बजे छत से गिरकर सोनी चौहान 33 वर्षी विवाहिता की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार बसंत पट्टी निवासी सियाराम चौहान की पुत्री की शादी भरुहना मिर्जापुर निवासी राजू चौहान के साथ हुआ था।मगर वह मायके मे ही रहती थी।शाम को छत पर गयी थी बारिश हो रहा था बारिश से बचने के लिये भागी कि पैर फिसलने से छत से नीचे गिर गयी। परिजन निजी अस्पताल ले गये जहां पर डाक्टरो ने मृत घोषित कर दिया। मृतक दो बेटी एक बेटा है पति मजदूरी करता था घटना की सूचना मिलते ही पिता सियाराम चौहान माता मुनिया देवी सहित परिजनो का रो रोकर बुरा हाल था।








Users Today : 48
Users Yesterday : 28