वाराणसी में FHRAI का 56 वां वार्षिक सम्मेलन कल से, ‘अनंत काशी’ थीम पर होगा मंथन
वाराणसी, फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FHRAI) का 56वां वार्षिक सम्मेलन 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी के ताज गंगेज़ में आयोजित होगा। सम्मेलन की थीम ‘अनंत काशीः अध्यात्म, संस्कृति, व्यंजन एवं शिल्प के माध्यम से पर्यटन के भविष्य का नेतृत्व’ रखी गई है।
भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय के सहयोग और उत्तर प्रदेश पर्यटन के पार्टनर स्टेट के रूप में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन में देशभर के हॉस्पिटैलिटी और पर्यटन क्षेत्र के दिग्गज शामिल होंगे।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव समेत कई वरिष्ठ नेता और मंत्री भी शिरकत करेंगे।
हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र से इंडियन होटल्स कंपनी के एमडी एवं सीईओ पुनीत छटवाल, ITC होटल्स के एमडी अनिल चड्डा सहित रेडिसन, हिल्टन, IHG, Wyndham और Lemon Tree जैसी कंपनियों के वरिष्ठ अधिकारी सम्मेलन में भाग लेंगे।
सम्मेलन में आध्यात्मिक एवं वेलनेस पर्यटन, MICE, वेडिंग डेस्टिनेशन, सतत हॉस्पिटैलिटी, AI एवं डिजिटल परिवर्तन, ODOP-ODOC के जरिए स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा होगी।
प्रतिनिधियों के लिए काशी विश्वनाथ मंदिर दर्शन, स्वर्वेद महामंदिर, नमो घाट की गंगा आरती और सुबह-ए-बनारस क्रूज समेत कई विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। सम्मेलन के समापन पर FHRAI Excellence Awards के तहत हॉस्पिटैलिटी छात्रों और उत्कृष्ट लोगों को सम्मानित किया जाएगा।
FHRAI अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार जायसवाल ने कहा कि यह सम्मेलन विरासत और नवाचार को जोड़ते हुए भारत के पर्यटन एवं हॉस्पिटैलिटी क्षेत्र के भविष्य के लिए महत्वपूर्ण मंच साबित होगा। संगठन देशभर के 1 लाख से अधिक होटल और करीब 5 लाख रेस्तरां का प्रतिनिधित्व करता है।
एफएचआरएआई का 56वां वार्षिक सम्मेलन 21 से 23 अगस्त तक वाराणसी में ‘अनंत काशी’ थीम पर होगा मंथन, सीएम योगी रहेंगे मुख्य अतिथि
वाराणसी, 20 अगस्त 2026: भारत के हॉस्पिटैलिटी उद्योग के शीर्ष संगठन फेडरेशन ऑफ होटल एंड रेस्टोरेंट एसोसिएशन्स ऑफ इंडिया (FHRAI) का 56वां वार्षिक सम्मेलन 21 से 23 अगस्त 2026 तक वाराणसी स्थित ताज गंगेज़ में आयोजित किया जाएगा।
पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग और उत्तर प्रदेश पर्यटन के पार्टनर स्टेट के रूप में आयोजित इस तीन दिवसीय सम्मेलन का विषय है – “अनंत काशीः अध्यात्म, संस्कृति, व्यंजन एवं शिल्प के माध्यम से पर्यटन के भविष्य का नेतृत्व”
सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने की संभावना है। उनके साथ केंद्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, यूपी विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, ओडिशा के उपमुख्यमंत्री कनक वर्धन सिंह देव, यूपी सरकार के मंत्री रविन्द्र जायसवाल और गोवा के पर्यटन मंत्री रोहन खूंते सहित कई वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। इंडियन होटल्स कंपनी के MD & CEO पुनीत छटवाल, ITC होटल्स के MD अनिल चड्डा, रेडिसन, हिल्टन, IHG, Wyndham और Lemon Tree जैसी वैश्विक हॉस्पिटैलिटी कंपनियों के शीर्ष अधिकारी भी इसमें शामिल होंगे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 25