वाराणसी से वडनगर बाइक यात्रा को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण बैठक, स्वागत की तैयारियों पर हुई चर्चा
रोहनिया। यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आगामी 17 सितंबर जन्मदिवस के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाली “वाराणसी से वडनगर” बाइक यात्रा की तैयारियों को लेकर मंगलवार को भाजपा वाराणसी जिला संगठन ने कमर कस ली है।
जिले के क्षेत्रीय कार्यालय रोहनिया-केसरीपुर में भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल की अध्यक्षता में एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में यात्रा के रोडमैप, मार्ग में पड़ने वाले स्थानों पर भव्य स्वागत कार्यक्रमों एवं अन्य व्यवस्थाओं की विस्तृत समीक्षा की गई।
जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक बाइक यात्रा नहीं, बल्कि काशी से वडनगर तक प्रधानमंत्री जी के प्रति सम्मान और जन-जन के जुड़ाव का प्रतीक है। इसे ऐतिहासिक बनाना हम सभी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है।

बैठक में जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, अजय दूबे, संजय सोनकर, जिला उपाध्यक्ष राम प्रकाश सिंह ‘वीरू’, संदीप सिंह ‘मिंटू’, अश्वनी पांडेय, अमित पटेल ‘रिंकू’, जिलाध्यक्ष युवा मोर्चा अमन सोनकर, जिला मंत्री बृजेश राजभर, विजय राज यादव, उदय सिंह पटेल, जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’ सहित जिले के अन्य प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 60
Users Yesterday : 100