मिर्जामुराद में पीएम मोदी के 25 वर्ष के सेवा कार्यों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से किया गया प्रस्तुत

मिर्जामुराद। माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पखवाड़ा के अवसर पर “25 वर्ष – देश के विकास के लिए समर्पित” थीम के तहत गौर गांव (मिर्जामुराद) स्थित स्व.वंशनारायण सिंह महिला महाविद्यालय के प्रांगण में रविवार को एक विशेष नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया।नुक्कड़ नाटक के माध्यम से कलाकारों ने प्रधानमंत्री जी द्वारा पिछले 25 वर्षों में जनसेवा और राष्ट्र निर्माण के लिए किए गए कार्यों को जीवंत रूप में जनता के बीच प्रस्तुत किया। नाटक में स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आत्मनिर्भर भारत, राम मंदिर निर्माण, धारा 370 और विकास के नए आयामों को कलात्मक रूप से दिखाया गया।इस दौरान कार्यक्रम के संयोजक भाजपा जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी का जीवन अंत्योदय से लेकर राष्ट्र के सर्वांगीण विकास के लिए समर्पित रहा है।
उनका 25 वर्ष का सार्वजनिक जीवन सेवा, समर्पण और संकल्प का प्रतीक है।कार्यक्रम में जिला कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, एमएलसी प्रतिनिधि डॉ. वंशराज पटेल, भाजपा नेता योगेश सिंह, भाजपा नेता अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, शौरभ सिंह, अमित सिंह ‘पीयूष’, किशन सिंह, अवगत उपाध्याय, धीरज सिंह, अभिषेक पांडेय, निहाल सेठ, दिनेश गुप्ता, रामजी यादव, राजू यादव, संगीता देवी, अनारा देवी, सरोज, कांति देवी, किरण गुप्ता समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, युवा, महिलाएं और भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने नुक्कड़ नाटक की सराहना की और प्रधानमंत्री जी के दीर्घायु एवं स्वस्थ जीवन की कामना की।अंत में भारत माता की जय और वंदे मातरम के उद्घोष के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।








Users Today : 8
Users Yesterday : 85