बभनियांव में नवनियुक्त जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों का भव्य स्वागत व सम्मान समारोह
राजातालाब। बभनियांव में जय नारायण सिंह की अध्यक्षता में भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला एवं क्षेत्रीय पदाधिकारियों के स्वागत एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोहनिया के पूर्व विधायक सुरेन्द्र नारायण सिंह एवं भाजपा जिलाध्यक्ष रामसकल पटेल सहित पार्टी के नव नियुक्त पदाधिकारियो को दिनेश सिंह, अभिषेक सिंह, कमलेश सिंह, संदीप सिंह, आदित्य सिंह, आशीष सिंह, अनिल सिंह, रजत सिंह, सोनू सिंह, अमित सिंह ने माल्यार्पण एवं अंगवस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर भव्य स्वागत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथियों ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को नई जिम्मेदारी के लिए बधाई देते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलने तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में जनकल्याणकारी नीतियों व भाजपा की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया। नए दायित्व, नई ऊर्जा और नए संकल्प के साथ संगठन को सशक्त बनाने का यह आयोजन कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा का संचार करेगा। कार्यक्रम का संचालन आशीष राय तथा धन्यवाद ज्ञापन दिनेश सिंह की।समारोह में मुख्य रूप से प्रवीण सिंह गौतम,सुरेश सिंह,संजीव सिंह गौतम,अजय सिंह मुन्ना,अजय दुबे ,अश्वनी पांडेय,सीए प्रमोद सिंह,राकेश विन्द,अभिषेक त्रिपाठी सुमित,पवन सिंह,जगदीश जायसवाल,बीरू सिंह,विकास दुबे इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 8
Users Yesterday : 85