सेवापुरी में सपा की पीडीए जन पंचायत, जमीन अधिग्रहण के मुद्दे पर भाजपा पर हमला

राजातालाब। ग्राम पंचायत बेसहूपुर के बारात घर में विधानसभा क्षेत्र सेवापुरी समाजवादी पार्टी की पीडीए जन पंचायत कार्यक्रम संपन्न हुआ। अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष पखंडीराम बिंद ने की तथा संचालन महासचिव राजेश यादव प्रधान ने किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सपा के राष्ट्रीय सचिव राजेश मौर्य ने कहा कि आज पूरा पीडीए समाज उत्तर प्रदेश में अखिलेश यादव के साथ पूरी ताकत से खड़ा है। खासकर वाराणसी में जहां से प्रधानमंत्री खुद सांसद हैं, पीडीए समाज की उपजाऊ जमीन अधिग्रहण के नाम पर औने-पौने दाम में लेकर पूंजीपतियों को दी जा रही है और किसानों को बर्बाद किया जा रहा है। भाजपा सरकार ने साजिश के तहत 10 साल से जमीनों का सर्किल रेट रोक रखा है। प्रधानमंत्री ने किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन उनकी जमीनें लूटी जा रही हैं। उन्होंने कहा कि 2027 के चुनाव में भाजपा की सफाई कर दीजिए तो किसान की एक इंच जमीन भी पूंजीपति नहीं ले सकेंगे। कार्यक्रम के दूसरे मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री सुरेंद्र सिंह पटेल ने कहा कि पिछले कार्यकाल में सेवापुरी सहित पूरे जनपद का सर्वांगीण विकास किया और आगे भी मौका मिला तो चहुंमुखी विकास का संकल्प है। जिलाध्यक्ष सुजीत यादव ने कहा कि सपा सरकार बनते ही सरकारी कार्यालयों से भ्रष्टाचार समाप्त हो जाएगा। कार्यक्रम में आनंद मौर्य, शशि यादव, रामप्रकाश पटेल प्रधान, हीरालाल मौर्य, विजय मौर्या, राजकुमार यादव, राकेश मौर्य, प्रेम शंकर यादव, श्वेता मौर्या सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 1
Users Yesterday : 73