साक्षरता प्रेरकों ने 40 माह के बकाया मानदेय भुगतान के लिए बीएसए को दिया ज्ञापन

राजातालाब। साक्षरता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश की जनपद इकाई वाराणसी के नेतृत्व में बुधवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी से मुलाकात कर साक्षरता कर्मियों और प्रेरकों के बकाया मानदेय भुगतान को लेकर ज्ञापन सौंपा गया। प्रेरकों का आरोप है कि उनका लगभग 40 माह का मानदेय अभी तक भुगतान नहीं किया गया है। संगठन ने सरकार से अवशेष मानदेय के शीघ्र भुगतान की मांग की है। इस दौरान जिलाध्यक्ष इंद्रेश कुमार ने कहा कि साक्षरता प्रेरकों ने गांव-गांव जाकर साक्षरता अभियान को सफल बनाया है, लेकिन वर्षों से मानदेय न मिलने से आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। महामंत्री सुरेंद्र कुमार सिंह और संगठन संरक्षक सतीश कुमार श्रीवास्तव एडवोकेट ने कहा कि शासन स्तर पर कई बार मांग की गई, लेकिन अभी तक समाधान नहीं हुआ। ज्ञापन देने वालों में ब्लॉक अध्यक्ष आराजी लाइन राधेश्याम सिंह पटेल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष उदल पटेल, कोषाध्यक्ष नीरज प्रसाद, सोमरू राय, बलवंता पाल, सोनी देवी, काशी विद्यापीठ ब्लॉक अध्यक्ष तरुणा राय, विवेकानंद प्रधान, अजय कुमार, नसीम खान, देवराज शर्मा, साधना पांडेय, वंदना सिंह, मंजू देवी, आफताब खान सहित बड़ी संख्या में प्रेरक शामिल रहे।






Users Today : 9
Users Yesterday : 38