Home » उत्तर प्रदेश » साहित्यिक महाकुंभ :- काशी में 4 से 7 फरवरी 2027 तक सजेगा बनारस लिट फेस्ट 5.0 का साहित्यिक महाकुंभ

साहित्यिक महाकुंभ :-  काशी में 4 से 7 फरवरी 2027 तक सजेगा बनारस लिट फेस्ट 5.0 का साहित्यिक महाकुंभ

    साहित्यिक महाकुंभ :-  काशी में 4 से 7 फरवरी 2027 तक सजेगा बनारस लिट फेस्ट 5.0 का साहित्यिक महाकुंभ

देश-विदेश के साहित्यकारों, विचारकों, कलाकारों और विशिष्ट हस्तियों का होगा जमावड़ा, 11 से अधिक भारतीय भाषाओं में होंगे 75 से ज्यादा सेशन

वाराणसी: काशी की साहित्यिक, सांस्कृतिक और बौद्धिक परपरा को वैश्विक मंच प्रदान करने वाला 5वां बनारस लिट फेस्ट 2027 आगाम 4 से 7 फरवरी 2027 तक ताज गंगेज, बनारस में आयोजित होगा। चार दिवसीय यह महोत्सत साहित्य, अनुवाद, कला, संस्कृति और समकालीन विचारों को एक मंच पर लाएगा। फेस्टिवल में भारतीय और अंतरराष्ट्रीय साहित्य की प्रमुख आवाजों के साथ विचारक, शिक्षाविद कलाकार, सार्वजनिक जीवन की हस्तियां, उद्योग जगत और खेल जगत के प्रतिनिधि शामिल होंगे। आयोजन के माध्यम से बनारस को भार की विविध साहित्यिक परंपराओं और समकालीन बौद्धिक संवाद के महत्वपूर्ण केंद्र के रूप में प्रस्तुत किया जाएगा।

सिनेमा और चित्रकला जगत की प्रमुख हस्तियांबनारस लिट फेस्ट 5.0 में साहित्य के साथ सिनेमा और चित्रकला को भी विशेष स्थान दिय जाएगा।

सिनेमा

संजय मिश्रा

पंकज त्रिपाठी

पद्मश्री अनिल रस्तोगी

चित्रकला

सुमित्रा अहलावत

पद्मश्री डॉ. यशोधर मठपाल

पदाश्री बिमान बिहारी दास

पदाश्री प्रेमजीत बारिया

इन प्रतिष्ठित हस्तियों की सहभागिता फेस्टिवल में साहित्य, सिनेमा और दृश्य कला के बीच

संवाद को और व्यापक बनाएगी। नोबेल पुरस्कार विजेताओं से लेकर बुकर पुरस्कार विजेताओं तक बनारस लिए फेस्ट 5.0 में अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक जगत की महत्वपूर्ण उपस्थिति देखने को मिलेगी। आयोजकों ने साहित्य के नोबेल पुरस्कार से सम्मानित हाग कांग (2024) और अब्दुलरज़ाक गुरनाह (2021) से संपर्क किया है और दोनों के साथ बातचीत जारी है।

फेस्टिठल में बुकर पुरस्कार विजेता गीतांजलि श्री, डेज़ी रॉकवेल और बानू मुस्ताक की प्रमुख साहित्यिक उपस्थिति भी होगी। ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित प्रतिभा राय भी फेस्टिवल की प्रमुख साहित्यिक हस्तियों में शामिल हैं।

हिंदी साहित्य की प्रमुख आवाजे फेस्टिवल में हिंदी साहित्य की अनेक महत्वपूर्ण आवाजें एक मंच पर आएंगी। इनमें अलका सरावगी, नरेश सक्सेना, निर्मला पुतुल, उदयन वाजपेयी, मधु कांकरिया और संजीव पालिवाल प्रमुख है।

इसके साथ ही पूर्वोत्तर भारत की साहित्यिक और सांस्कृतिक आवाजों को भी विशेष स्थान दिया जाएगा। अरुणाचल प्रदेश की सुबी ताबा सहित पूर्वोत्तर के अन्य लेखक और सांस्कृतिक प्रतिनिधि इसमें शामिल होंगे।

न्यायपालिका, साहित्य और सार्वजनिक जीवन के प्रमुख व्यक्तित्व फेस्टिवल में संजीव सान्याल, पवन के. वर्मा, न्यायमूर्ति डी. वाई. चंद्रचूड, मनु जोसेफ, विवेक शानभाग, तबिश खैर, मणि राव, शोभा डे और शिवानी सिब्बल सहित अनेक प्रमुख व्यक्तित्व शामिल होंगे।

भारतीय भाषाओं की विविधता को सामने रखते हुए मैथिली से तारानंद वियोगी, तमिल से सलमा और उर्दू से मोईद रशीदी भी फेस्टिवल प हिस्सा होंगे।

कॉरपोरेट, मीडिया और खेल जगत की भागीदारी फेस्टिवल में उद्योग जगत से रवि वेंकटेशन, दीपक सप्ना और विनीत नायर शामिल होंगे मीडिया जगत से शशि शेखर, शिशिर सिन्हा तथा लोकप्रिय डिजिटल कार्यक्रम Teen Taal की टीम, जिसका नेतृत्व कमलेश सिंह ‘ताऊ’ करते हैं, की भागीदारी होगी। खेल जगत से विश्वनाथन आनंद और सुनील छेत्री प्रमुख नाम हैं।

बनारस की अपनी साहित्यिक आवाजें भी रहेगी केंद्र मेंफेस्टिवल में बनारस की साहित्यिक और अकादमिक परंपरा को भी प्रमुखता दी

जाएगी। इसमें बनारस हिंदू विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. अजीत चतुर्वेदी, प्रो. अवधेश प्रधान सहित बनारस के अन्य प्रतिष्ठित विद्वान, लेखक और सांस्कृतिक व्यक्तित्व शामिल होंगे।

BLF Book Awards 2027 आठ प्रमुख श्रेणियों में सम्मान बनारस लिट फेस्ट के तीसरे BLF Book Awards 2027 के माध्यम से हिंदी और अंग्रेजी में उत्कृष्ट लेखन एवं अनुवाद को सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी वर्ग

प्रेमचंद पुरस्कार – कथा साहित्य

राहुल सांकृत्यायन पुरस्कार – गैर-कथा साहित्य

कबीर पुरस्कार – कविता

महादेवी वर्मा पुरस्कार – अनुवादअंग्रेजी वर्ग

रस्किन बोल्ड पुरस्कार – कथा साहित्य

सरोजिनी नायडू पुरस्कार – कविता

सर्वपल्ली राधाकृधान पुरस्कार गैर-कथा साहित्य

रवीन्द्रनाथ टैगोर पुरस्कार – अनुवाद

इसके अतिरिक्त भारतेन्दु हरिश्चंद लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड, कालिदास अवॉर्ड भारतीय भाषाओं के लिए तथा विवेकानंद यूथ राइटर अवार्ड भी प्रदान किए जाएंगे।

 

11 से अधिक भारतीय आषाओं को मिलेगा मंचइस बार बनारस लिट फेस्ट का एक प्रमुख केंद्र भारत की भाषाई विविधता होगी। 11 से अधिक भारतीय भाषाओं के लेखक, अनुवादक और पाठक एक मंच पर आएंगे। अनुवाद को भारतीय बहुभाषी साहित्यिक संवाद के केंद्र में रखते हुए विभिन्न भाषाओ, क्षेत्रों और साहित्यिक परंपराओं के बीच पुल बनाने का प्रयास किया जाएगा।

प्रमुख प्रकाशन संस्थानों और संस्थाओं का सहयोगफेस्टिवल को Penguin Random House India, HarperCollins India, Westland Books, Bloomsbury India, Rupa Publications, Speaking Tiger, Rajkamal Prakashan, Vani Prakashan, Setu Prakashan और Hind Yugm जैसे प्रमुख प्रकाशन समूहों का सहयोग प्राप्त है। संस्थागत स्तर पर भारत सरकार का संस्कृति मंत्रालय और साहित्य अकादेमी, नई दिल्ली सहित विभिन्न प्रकाशन संस्थान, विश्वविद्यालय, सांस्कृतिक संस्थाएं और मीडिया संगठन फेस्टिवल के साथ सहयोग कर रहे हैं। Oneindia हिंदी और अंग्रेजी के लिए डिजिटल मीडिया पार्टनर है।

बनारस के केंद्र में भारत और विश्व का साहित्यिक संवादबनारस लिट फेस्ट 5.0 साहित्य, अनुवाद, विचार, संस्कृति और समकालीन चिंतन को एक मंच पर लाते हुए बनारस को भारत और विश्व के बीच

व्यापक साहित्यिक संवाद के केंद्र में रखने का प्रयास है।

एक नजर में – Banaras Lit Fest 5.0

तारीख: 4-7 फरवरी 2027

स्थान: ताज गंगेज, बनारस

भाषाएं: 11+ भारतीय भाषाएं

सेशन: 75+

प्रतिभागी: 500+

पुस्तक एवं साहित्यिक संवादः 100+

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *