Home » Uncategorized » शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता व रीढ़ होता है-विधायक डॉक्टर सुनील पटेल

शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता व रीढ़ होता है-विधायक डॉक्टर सुनील पटेल

शिक्षक ही राष्ट्र का निर्माता व रीढ़ होता है-विधायक डॉक्टर सुनील पटेल

विश्व शिक्षक दिवस पर विधायक ने शिक्षकों को दी हार्दिक बधाई

 

रोहनिया।विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर रोहनिया विधायक डॉ सुनील पटेल ने समस्त शिक्षकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान ही नहीं देता बल्कि जीवन जीने की कला, संस्कार और राष्ट्र के प्रति कर्तव्य का बोध भी कराता है। विधायक डॉ सुनील पटेल ने कहा कि शिक्षक समाज की रीढ़ हैं और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है। डॉ सर्वपल्ली राधाकृष्णन के आदर्शों पर चलकर शिक्षक आज भी ग्रामीण अंचलों तक शिक्षा की ज्योति पहुंचा रहे हैं। सरकार शिक्षकों के सम्मान और सुविधाओं के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने सभी शिक्षकों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *