मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एचसीएलटेक के कार्यक्रम में मंगलवार को होंगे शामिल
पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश थीम पर आयोजित होगा कार्यक्रम
लखनऊ में एचसीएलटेक के 10 साल पूरे होने पर हो रहा समारोह
यूपी में टेक्नोलॉजी, टैलेंट और ट्रांसफॉर्मेशन पर होगा मंथन

लखनऊ, 05 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार (06 अक्टूबर) को एचसीएलटेक के लखनऊ में संचालन के 10 वर्ष पूरे होने के अवसर पर एचसीएल आईटी सिटी में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। कार्यक्रम की थीम पावरिंग टेक्नोलॉजी, टैलेंट एंड ट्रांसफॉर्मेशन इन उत्तर प्रदेश रखी गई है।
सीएम योगी की मौजूदगी में एचसीएलटेक के सफर के साथ उत्तर प्रदेश में आईटी और टेक्नोलॉजी क्षेत्र के विस्तार, रोजगार सृजन और भविष्य में निवेश की योजनाओं पर चर्चा होगी। इस दौरान एचसीएलटेक की अध्यक्ष रोशनी नादर मल्होत्रा और सीओओ राहुल सिंह कार्यक्रम को संबोधित करेंगे।
एचसीएलटेक और एचसीएल फाउंडेशन ने तकनीकी क्षेत्र के साथ सामाजिक सरोकारों में भी भागीदारी की है। फाउंडेशन की पहल के जरिए प्रदेश के 20 जिलों के करीब 3,000 गांवों में आजीविका, कृषि, कौशल विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और समावेशन से जुड़े कार्यक्रम संचालित किए गए हैं।






Users Today : 133
Users Yesterday : 180