काशी सेवा शोध समिति द्वारा 22 वां श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ का आयोजन 11 अक्टूबर से, तैयारियां शुरू

राजातालाब।काशी सेवा शोध समिति भिखारीपुर के सचिव डॉक्टर टीपी सिंह के द्वारा भीमचण्डी में आयोजित 22 वाँ श्री श्री शतचण्डी महायज्ञ इस वर्ष भी बड़े हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जा रहा है। माँ जगदम्बा की असीम कृपा से प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी महायज्ञ का आयोजन दिनांक 11 से 20 अक्टूबर तक किया गया है। विद्वान पंडित गुरु चन्द्रमौलि उपाध्याय के सानिध्य में आचार्य पंडित सत्येन्द्र मिश्रा एवं अन्य विद्वानों द्वारा यज्ञ संपन्न कराया जाएगा।समिति के सचिव डॉ टी.पी. सिंह ने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को प्रातः 11.30 बजे कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का शुभारंभ होगा।19 अक्टूबर सोमवार को प्रातः 7 बजे से हवन व पूजन का आयोजन किया गया है। वहीं 20 अक्टूबर मंगलवार को दोपहर 1.30 बजे ब्राह्मण भोज व कन्या भोज के पश्चात विशाल भण्डारा का आयोजन किया जाएगा।समस्त कार्यक्रम भीमचण्डी माता मंदिर के पास, धर्मशाला नं.7, भीमचण्डी पर आयोजित है। उन्होंने सभी श्रद्धालुओं से उक्त अवसर पर पधार कर माँ दुर्गा का आशीर्वाद एवं प्रसाद ग्रहण करने की अपील की है।







Users Today : 17
Users Yesterday : 169