भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के काशी आगमन पर मैदागिन में हुआ भव्य स्वागत – आयुष मंत्री डॉ. दयालु के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार अभिनंदन
*******
वाराणसी, 08 अक्टूबर 2026–: भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन अपने दो दिवसीय प्रवास के दौरान आज पूर्वाह्न बाबा काशी विश्वनाथ धाम में दर्शन पूजन के लिए पहुंचे।

मंदिर मार्ग में जगह जगह पर भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस क्रम में मैदागिन चौराहे पर आयुष मंत्री डॉ. दयालु के नेतृत्व में उनका भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने भगवा अंगवस्त्र पहनकर एकजुटता का परिचय दिया और हर हर महादेव के गगनचुम्बी उद्घोष के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर डॉ. दयाशंकर मिश्र ‘दयालु’ ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष का काशी की धरती पर आगमन हम सभी कार्यकर्ताओं के लिए हर्ष और उत्साह का विषय है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र में राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत कर हम सभी सेवा संकल्प के साथ विकसित भारत के निर्माण में अपना योगदान देने के लिए संकल्पित हैं।
इनकी रही उपस्थिति
*******
सर्वश्री सुधीर त्रिपाठी, संजय मिश्रा, संतोष सैनी, गौरव राठी, इंद्रेश मिश्रा बबलू, अवध नारायण राय, जय विश्वकर्मा, प्रवीण पांडेय, आकाश सेठ, रविशंकर मिश्रा, अखिलेश यादव आदि के साथ ही
मंडल पदाधिकारी, पार्षदगण, बूथ अध्यक्ष एवं बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।








Users Today : 55
Users Yesterday : 303