Home » उत्तर प्रदेश » मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण 14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन वाराणसी।

मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण 14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन वाराणसी।

 मिशन-2027 को धार देने काशी में जुटेंगे भाजपा के 266 प्रभारी-विस्तारक

काशी व गोरक्ष क्षेत्र की 133 विधानसभा सीटों की चुनावी रणनीति पर होगा मंथन, छह सत्रों में मिलेगा प्रशिक्षण

14-15 अक्टूबर को सुंदरपुर के चौधरी लॉन में दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग, बीएल संतोष, विनोद तावड़े व धर्मपाल सिंह करेंगे मार्गदर्शन

वाराणसी। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव-2027 की तैयारियों को धार देने के लिए भाजपा ने संगठनात्मक स्तर पर कवायद तेज कर दी है। इसी कड़ी में काशी और गोरक्ष क्षेत्र के विधानसभा प्रभारियों एवं विस्तारकों का दो दिवसीय संयुक्त प्रशिक्षण वर्ग 14 और 15 अक्टूबर को वाराणसी में आयोजित किया जाएगा। इसमें दोनों क्षेत्रों की 133 विधानसभा सीटों से जुड़े कुल 266 विधानसभा प्रभारी और विस्तारक शामिल होंगे। प्रशिक्षण के दौरान विधानसभा स्तर पर संगठन को मजबूत करने के साथ आगामी चुनाव की तैयारियों और रणनीति पर मंथन किया जाएगा।

भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष अशोक चौरसिया ने रोहनिया स्थित क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि प्रशिक्षण वर्ग 14 अक्टूबर को शाम चार बजे सुंदरपुर स्थित चौधरी लॉन में शुरू होगा और 15 अक्टूबर को शाम चार बजे समापन होगा। दो दिनों के दौरान अलग-अलग विषयों पर कुल छह सत्र आयोजित किए जाएंगे।

प्रशिक्षण वर्ग में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री (संगठन) बीएल संतोष, राष्ट्रीय महामंत्री एवं प्रदेश प्रभारी विनोद तावड़े और प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह पदाधिकारियों का मार्गदर्शन करेंगे। पार्टी की ओर से विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक समन्वय बढ़ाने, कार्यकर्ताओं से संवाद मजबूत करने और चुनावी तैयारियों को व्यवस्थित रूप देने पर विशेष जोर रहेगा।

133 विधानसभा क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

प्रशिक्षण वर्ग में काशी क्षेत्र की 71 विधानसभा सीटों से 142 प्रभारी एवं विस्तारक हिस्सा लेंगे। वहीं, गोरक्ष क्षेत्र की 62 विधानसभा सीटों से 124 पदाधिकारी प्रशिक्षण में शामिल होंगे। इस प्रकार दोनों क्षेत्रों से कुल 266 पदाधिकारी प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। पार्टी नेतृत्व का प्रयास प्रशिक्षण के माध्यम से विधानसभा स्तर तक चुनावी तैयारियों को मजबूत करने का है।

बैठक का संचालन अनूप जायसवाल ने किया, जबकि विद्याधर तिवारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस दौरान अजीत रावत, क्षेत्र उपाध्यक्ष नवरतन राठी, अनिता त्रिपाठी, अमित राय, जगदीश त्रिपाठी, प्रवीण सिंह गौतम, पूजा दीक्षित, मधुप सिंह और क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

 

Varsha Kesari
Author: Varsha Kesari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

स्नातक-शिक्षक चुनाव को लेकर भाजपा ने कसी कमर, मतदाताओं तक पहुंचने का मंत्र रोहनिया में चुनावी तैयारियों पर मंथन, बूथ से लेकर क्षेत्र स्तर तक संपर्क अभियान तेज करने पर जोर कार्यकर्ताओं ने भरी जीत की हुंकार, पदाधिकारियों ने कहा- हर मतदाता से स्थापित करें सीधा संवाद वाराणसी।

नवरात्रि से पहले मिलावटखोरों पर बड़ा प्रहार, 1.04 करोड़ के खाद्य पदार्थ जब्त लखनऊ में दो फर्मों से 13.59 टन घी सीज, एटा में 1500 किलो पनीर नष्ट; हापुड़ और एटा में मुकदमा दर्ज कुट्टू-सिंघाड़े के आटे से लेकर घी और खाद्य तेल तक की जांच तेज, छोटे दुकानदारों को अनावश्यक परेशान न करने के निर्देश लखनऊ, 9 अक्टूबर।