अपने मूल को ना भूलें युवा पीढ़ी – डॉ रवि कुमार सिंह
मेरा युवा भारत’ (MY Bharat), वाराणसी द्वारा संत अतुलानन्द कॉन्वेंट स्कूल, कोईराजपुर के परिसर में आयोजित 7-दिवसीय राष्ट्रीय आवासीय ‘वन्दे मातरम् शिविर’ के दूसरे दिन आज विभिन्न शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक सत्रों का सफल आयोजन किया गया।
दिन की शुरुआत प्रातःकाल शारीरिक योग, प्राणायाम और व्यायाम सत्र से हुई, जिसमें देश के 6 विभिन्न राज्यों से आए 150 युवा प्रतिभागियों ने पूर्ण उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लिया। तत्पश्चात आयोजित बौद्धिक सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में डॉ. रवि कुमार सिंह तथा विशिष्ट अतिथि के रूप में संत अतुलानंद कॉन्वेंट स्कूल के डिप्टी डायरेक्टर आयुष्मान सिंह उपस्थित रहे। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर सत्र का शुभारंभ किया और युवाओं को संबोधित करते हुए भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्यों और राष्ट्र-निर्माण में युवाओं की भूमिका पर विस्तृत एवं प्रेरणादायक मार्गदर्शन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रतिभागियों ने ‘प्रतिभागी अपेक्षा प्रपत्र’ (Participants Expectations Form) के माध्यम से शिविर से जुड़ी अपनी अपेक्षाओं और विचारों को साझा किया। सायंकालीन सत्र में ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ की अवधारणा को साकार करते हुए विभिन्न राज्यों के युवाओं द्वारा मनमोहक लोक-संस्कृति और नृत्य की प्रस्तुतियाँ दी गईं। ‘मेरा युवा भारत’ वाराणसी के उप निदेशक विकाश कुमार सिंह ने बताया कि शिविर के दूसरे दिन युवाओं की सीखने की उत्सुकता और अनुशासन सराहनीय रहा। कार्यक्रम के दौरान मेरा युवा भारत वाराणसी के लेखा एवं कार्यक्रम सहायक श्री विकास चौरसिया सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।








Users Today : 6
Users Yesterday : 125