वाराणसी एमएलसी चुनाव:मतगणना स्थल पर उड़े मर्यादा के परखच्चे,बवाल और अभद्र भाषा पर गरमाई राजनीति

वाराणसी एमएलसी चुनाव की मतगणना के दौरान का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें मतगणना स्थल के बाहर भारी हंगामा, धक्का-मुक्की और खुलेआम आपत्तिजनक अपशब्दों का प्रयोग देखने को मिल रहा है। लोकतंत्र के चुनावी पर्व में निष्पक्षता और शालीनता की उम्मीद की जाती है, लेकिन वायरल वीडियो में मर्यादा की सारी सीमाएं टूटती नजर आ रही हैं।
वीडियो में खुद को एक नेता/कार्यकर्ता कैमरे के सामने आक्रोश में न केवल गालियों और अपशब्दों का इस्तेमाल करता दिख रहा है, बल्कि पर्यवेक्षक की भूमिका पर भी तीखे आरोप लगा रहा है। उसने पर्यवेक्षक पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए उन्हें मतगणना स्थल से बाहर निकालने और दोबारा मतगणना (रिकाउंटिंग) कराने की मांग को लेकर उग्र बयानबाजी की।
मौके पर सुरक्षा बलों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी के बावजूद भारी भीड़ अनियंत्रित नजर आई और जमकर नारेबाजी हुई। चुनाव प्रक्रिया और मतगणना जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की अभद्र भाषा और हंगामे को लेकर जनता व राजनीतिक हलकों में तीखे सवाल उठ रहे हैं कि जीत-हार के दबाव में आखिर राजनीतिक मर्यादाएं किस हद तक गिरेंगी।जिस प्रेक्षक प्रांजल








Users Today : 52
Users Yesterday : 367