जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन

राजातालाब। रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के पंडितपुर के पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सिंह के नेतृत्व में कर्नाडाड़ी, घमहापुर, पंडितपुर, धनपालपुर सहित विभिन्न गांवों से सैकड़ों कार्यकर्ता नारेबाजी करते हुए जुलूस के साथ कोरौता पटेल तालाब स्थित रामलीला मैदान में आयोजित जनता दल यूनाइटेड उत्तर प्रदेश के राज्य स्तरीय विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन में पहुंच कर कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों का स्वागत भी किया। सम्मेलन की अध्यक्षता अनूप सिंह पटेल ने की, जबकि संचालन सुभाष पाठक ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार ने सुशासन, न्याय के साथ विकास और सामाजिक समरसता का जो मॉडल प्रस्तुत किया है, वही मॉडल उत्तर प्रदेश में भी परिवर्तन लाएगा। कार्यकर्ताओं को बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करना होगा और सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना होगा। विशिष्ट अतिथि के रूप में ग्रामीण विकास तथा सूचना एवं जनसंपर्क मंत्री एवं जदयू विधायक दल के नेता तथा उत्तर प्रदेश के संगठन प्रभारी श्रवण कुमार, विधायक संतोष कुमार निराला सहित कई वरिष्ठ नेता मंचासीन रहे। वक्ताओं ने कहा कि संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत कर 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारी तेज की जाएगी और नीतीश कुमार के विकास संदेश को हर घर तक पहुंचाया जाएगा।








Users Today : 284
Users Yesterday : 240