Home » liveup » केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया


आज यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, प्रशासन, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े 258 करोड़ रूपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है

2029 से पहले चंडीगढ़ पुलिस आवासीय संतुष्टि दर के मामले में देश में प्रथम स्थान पर होगी

15 साल से विपक्ष चुनाव हार रहा है और अब उन्होंने नया तरीका ढूंढा है, मॉक पार्लियामेंट करने का

प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की के साथ आगे बढ़ा रहे हैं

धारा 370 समाप्त हो गई, नक्सलवाद समाप्त हो गया, ट्रिपल तलाक समाप्त हो गया और अब 31 December, 2029 को पंजाब सहित पूरे देश को हम नशामुक्त बनाकर रहेंगे

विपक्षी नेता संसद नहीं चलने देते ताकि माताओं बहनों को 33% आरक्षण न मिले, मोदी जी भारत की मातृशक्ति को 33% आरक्षण देकर रहेंगे, ये हमारा संकल्प है

देश की जनता देख रही है, कि कौन देश को सुरक्षित, विकसित बना रहा है, देश में innovation लेकर आया है, नई शिक्षा नीति लाया है, कौन देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने आज चंडीगढ़ प्रशासन की 258 करोड़ रूपए की विभिन्न परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर पंजाब के राज्यपाल और चंडीगढ़ के प्रशासक श्री गुलाब चंद कटारिया सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

अपने संबोधन में केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री अमित शाह ने कहा कि आज ही के दिन 1966 में चंडीगढ़ की स्थापना हुई, हरियाणा की स्थापना हुई, चंडीगढ़ पुलिस की शुरूआत हुई और आज ही के दिन चंडीगढ़ पुलिस को राष्ट्रपति निशान मिला है। 1966 से लेकर 2026 तक की 60 साल की यात्रा में पूरे देश में भी नगरीय रचना के क्षेत्र में चंडीगढ़ की चर्चा होती है। एक प्रकार से पूरे उत्तर भारत में चंडीगढ़ की स्वीकृति आत्मा की तरह है और आज यहां 258 करोड़ रूपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है।

 

 

श्री अमित शाह ने कहा कि आज यहां शिक्षा, स्वास्थ्य, न्याय, प्रशासन, अनुसंधान और नवाचार से जुड़े 258 करोड़ रूपए के कामों का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। 68 करोड़ रूपए की लागत से सिटी-यू बस डिपो की शुरूआत हो रही है। 68 करोड़ रूपए की लागत से टाइप-3 मकान पुलिसबलों के आवास के लिए बने हैं। 2029 से पहले चंडीगढ़ पुलिस आवासीय संतुष्टि दर के मामले में देश में प्रथम स्थान पर होगी।

केन्द्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री ने कहा कि 15 साल से विपक्ष चुनाव हार रहा है और अब उन्होंने नया तरीका ढूंढा है, मॉक पार्लियामेंट करने का। झूठ बोलना, अराजकता फैलाना, नकारात्मकता फैलाना, संसद चलने न देना, संसद के मसलों को सड़क पर लाकर हो-हल्ला करना, अगर यही उनकी फितरत रही है, तो अगले 5 साल फिर एक बार उन्हें विपक्ष में बैठना होगा।

श्री अमित शाह ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी देश को दिन-दूनी रात-चौगुनी तरक्की के साथ आगे बढ़ा रहे हैं। धारा 370 समाप्त हो गई, नक्सलवाद समाप्त हो गया, ट्रिपल तलाक समाप्त हो गया और अब 31 December, 2029 को पंजाब सहित पूरे देश को हम नशामुक्त बनाकर रहेंगे।

गृह मंत्री ने कहा कि एक ओर प्रधानमंत्री मोदी जी infrastructure बना रहे हैं। सबसे बड़ा cricket stadium, सबसे ऊँचा overbridge, सबसे लंबा bridge, ये सब आज भारत में बन रहे हैं। 11 लाख करोड़ रूपए के infrastructure के काम हो रहे हैं। हर गरीब के घर में बिजली, हर गरीब के घर में शौचालय पहुंचे, हर गरीब के घर में bank account पहुँचा, हर गरीब को प्रति माह, प्रति व्यक्ति 5 किलो अनाज मुफ्त में मिल रहा है। बच्चों के लिए स्कूल खुल रहे हैं और विपक्षी नेता संसद नहीं चलने देते ताकि माताओं बहनों को 33% आरक्षण न मिले। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी भारत की मातृशक्ति को 33% आरक्षण देकर रहेंगे, ये हमारा संकल्प है। देश की जनता ये सब बहुत बारीकी से देख रही है। कौन देश को सुरक्षित बना रहा है, कौन देश को विकसित बना रहा है, कौन देश में innovation लेकर आया है, कौन नई शिक्षा नीति लेकर आया है, कौन देश को आर्थिक रूप से समृद्ध बना रहा है।

*****

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *