सीबीआई कोर्ट ने अपहरण मामले में माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को दोषमुक्त किया!
लखनऊ। जेल में बंद माफिया डॉन बबलू श्रीवास्तव को अपहरण केस में लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने दोषमुक्त करते हुए रिहा कर दिया है। 20 साल पहले कोलकाता के होटल लिंगटन के मालिक का अपहरण हुआ था। इस केस में बबलू श्रीवास्तव का भी नाम आया था। उस समय बबलू श्रीवास्तव प्रयागराज की नैनी जेल में बंद थे।आरोप था कि जेल में रहते हुए बबलू श्रीवास्तव अपनी गैंग चला रहे थे। उन्होंने जेल में बैठकर ही होटल मालिक का अपहरण करवाया था। लखनऊ की सीबीआई कोर्ट में बबलू श्रीवास्तव का केस चल रहा था। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बबलू श्रीवास्तव की ओर से उनके वकील जिशान अल्वी ने कोर्ट में दलीलें रखी थीं। दोनों पक्षों की सुनवाई के बाद सीबीआई कोर्ट ने अपना फैसला सुनाया। कोर्ट ने बबलू श्रीवास्तव को दोषमुक्त करते हुए मामले में बरी कर दिया।

बबलू श्रीवास्तव 1993 में अतिरिक्त सीमा शुल्क कलेक्टर की हत्या के दोष में आजीवन कारावास की सजा काट रहा है। नवंबर 2024 में बबलू श्रीवास्तव ने सुप्रीम कोर्ट में समय से पहले रिहाई की याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था। न्यायामूर्ति अभय एस ओका और न्यायमूर्ति आगस्टीन मसीह की पीठ को अतिरिक्त महाधिवक्ता गरिमा प्रसाद ने बताया था कि गैंगस्टर को आतंकवाद-रोधी कानून सहित गंभीर अपराधों में दोषी ठहराया गया था। इसके बाद बबलू ने यूपी प्रिजनर्स रिलीज ऑन प्रोबेशन एक्ट की धारा 2 के तहत जेल से रिहा होने के लिए यूपी सरकार से गुहार लगाई थी। लेकिन राज्यपाल ने गुहार को अस्वीकार कर दिया था।








Users Today : 27
Users Yesterday : 245