थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर
सोशल मीडिया पर अवैध असलहे के साथ फोटो वायरल करने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय, जौनपुर डा0 यशवीर सिंह द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध प्रभावी अंकुश लगाने तथा वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, श्रीमान अपर पुलिस अधीक्षक नगर जौनपुर अनन्त चन्द्रशेखर एवं क्षेत्राधिकारी शाहगंज सुश्री प्रतिमा वर्मा के निकट पर्यवेक्षण तथा थानाध्यक्ष खेतासराय श्री प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना खेतासराय पुलिस टीम द्वारा प्रभावी कार्रवाई की गई।

दिनांक 08.11.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर एक युवक का सिंगल बैरल बंदूक के साथ फोटो वायरल हुआ था। वायरल फोटो का संज्ञान लेते हुए पुलिस द्वारा जांच एवं सत्यापन किया गया। जांच के आधार पर थाना खेतासराय पर मु0अ0सं0-265/2026, धारा 30 आर्म्स एक्ट के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। पुलिस टीम द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए अभियुक्त रितिक यादव पुत्र पुरेन्दर यादव निवासी शाहापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरणः
1.रितिक यादव पुत्र पुरेन्दर यादव निवासी शाहापुर, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीमः
1.थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
2.उ0नि0 अजय कुमार यादव, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।
3.का0 गोपाल रजक।
4.का0 दीपक गुप्ता, थाना खेतासराय, जनपद जौनपुर।








Users Today : 19
Users Yesterday : 245