जक्खिनी गांव का छात्र बना काशी हिंदू विश्वविद्यालय का गोल्ड मेडलिस्ट, लोगों ने किया अभिनंदन

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जक्खिनी गांव निवासी पुष्कर शर्मा काशी हिंदू विश्वविद्यालय में एमटेक में गोल्ड मेडलिस्ट बना है। गांव के लोगों ने उसका अभिनंदन किया। पुष्कर के पिता डॉ. विनय शर्मा ने बताया कि उनका पुत्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय के एमटेक के विगत सत्र का छात्र रहा है और अब वहीं से पीएचडी में पंजीकृत हो गया है। इस अवसर पर पुष्कर शर्मा ने बताया कि उसने एमटेक मशीन डिजाइन मैकेनिकल शाखा में किया है। उसे एसके मेमोरियल गोल्ड मेडल प्राप्त हुआ है। विश्वविद्यालय की ओर से गांव के छात्र को गोल्ड मेडल मिलने पर गांव के लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पुष्कर शर्मा ने बताया कि वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय में ही रिसर्च करने के लिए पंजीकृत हो गया है। उसका लक्ष्य इसरो या डीआरडीओ में जाने का है। पुष्कर शर्मा की इस उपलब्धि पर भानु प्रकाश शर्मा, अंश, अर्चना, अरुण सिंह, अमरेश्वर नारायण सिंह, संतोष सिंह, अरविंद आदि ने शुभकामनाएं दी हैं।








Users Today : 8
Users Yesterday : 245