योगी सरकार में उच्च शिक्षा व्यवस्था को मजबूती, अनुदानित महाविद्यालयों को मिले 110 नए प्राचार्य
अशासकीय अनुदानित एवं महिला महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित, आयोग ने जारी की चयनित अभ्यर्थियों की सूची
21 नवंबर से एक सप्ताह तक वेबसाइट पर अभ्यर्थी देख सकेंगे अपने प्राप्तांक
लखनऊ, 20 नवंबर। प्रदेश में उच्च शिक्षा व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में योगी सरकार के प्रयासों के बीच अशासकीय अनुदानित महाविद्यालयों में प्राचार्य भर्ती का अंतिम चयन परिणाम घोषित कर दिया गया है। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग ने विज्ञापन संख्या 02/2026 के तहत कुल 111 पदों के सापेक्ष 110 अभ्यर्थियों को सफल घोषित किया है। उच्च न्यायालय के आदेश के अनुपालन में एक पद का परिणाम फिलहाल रोक दिया गया है।
आयोग के अध्यक्ष डॉ. प्रशांत कुमार ने बताया कि भर्ती प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराई गई है। प्राचार्य पदों के लिए 24 सितंबर 2026 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। इसमें सफल अभ्यर्थियों का 27, 28, 30 और 31 अक्टूबर तथा 17 नवंबर को साक्षात्कार लिया गया। लिखित परीक्षा और साक्षात्कार में प्राप्त अंकों के आधार पर अंतिम चयन सूची तैयार की गई है।
चयनित अभ्यर्थियों का विवरण और कटऑफ आयोग की आधिकारिक वेबसाइट www.upessc.up.gov.in पर अपलोड कर दिया गया है। अभ्यर्थी 21 नवंबर से अगले एक सप्ताह तक वेबसाइट पर अपना अनुक्रमांक और जन्मतिथि दर्ज कर प्राप्तांक देख सकेंगे।
आयोग के अनुसार, साक्षात्कार के दौरान आवश्यक अभिलेख प्रस्तुत नहीं कर पाने वाले कुछ अभ्यर्थियों का परिणाम औपबंधिक रखा गया है। आयोग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्तांकों से संबंधित जानकारी के लिए अलग से सूचना का अधिकार अधिनियम के तहत सूचना उपलब्ध नहीं कराई जाएगी।
[10:12 PM, 11/20/2026] +91 99997 88076: पीएम मोदी शनिवार को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को करेंगे सम्मानित
पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह के अंतर्गत लखनऊ में होगा देशभर की प्रतिभाओं का सम्मान
सीएम योगी आदित्यनाथ की उपस्थिति में उत्तर प्रदेश के 6 मेधावी प्रशिक्षार्थियों को भी मिलेगा सम्मान

लखनऊ, 20 नवंबर। राजधानी के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में शनिवार, 21 नवंबर को पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह का आयोजन होगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समारोह में राष्ट्रीय स्तर पर स्थान प्राप्त करने वाले 52 ऑल इंडिया टॉपर्स को सम्मानित करेंगे। इनमें 37 प्रशिक्षार्थी अखिल भारतीय शिल्पकार प्रशिक्षण योजना (सीटीएस) और 15 प्रशिक्षार्थी शिल्पकार अनुदेशक प्रशिक्षण योजना (सीआईटीएस) से जुड़े हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। समारोह में उत्तर प्रदेश के छह म…








Users Today : 31
Users Yesterday : 65