अकुर गिरि हत्याकांड: गोसाई समाज के हस्तक्षेप से दर्ज हुई एफआईआर, तेरहवीं पर मिली ₹3.21 लाख की मदद

वाराणसी। बड़ागांव थाना क्षेत्र के ग्राम सभा पुआरी कला निवासी अंकुर गिरि की हत्या के मामले में गोसाई समाज के हस्तक्षेप के बाद एफआईआर दर्ज हुई। 20 नवंबर को तेरहवीं पर श्रद्धांजलि सभा में पीड़ित परिवार को ₹3.21 लाख की सहायता दी गई। प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, अंकुर गिरि पुत्र रामदयाल गिरि की 7 नवंबर को हत्या कर शव पोखरे में फेंक दिया गया था। इसके बाद गोस्वामी ऋतुराज गिरि ने अधिकारियों से वार्ता की। इसके बाद 19 नवंबर की रात्रि 11 से 12 बजे के बीच विनोद यति, सुरेंद्र गिरि और गणेश गिरि के नेतृत्व में समाज के लोगों ने पीड़ित परिवार के साथ बड़ागांव थाने पहुंचकर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया। 20 नवंबर को तेरहवीं पर अखिल भारतीय गोस्वामी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र गिरि, कार्यकारी अध्यक्ष विनोद यति, युवा मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष गणेश गिरि एवं युवा राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. दीपक गिरि के नेतृत्व में परिवार को ₹3.21 लाख नकद व ऑनलाइन सहायता दी गई। बड़ागांव थाना प्रभारी को आवास पर बुलाकर निष्पक्ष न्याय का आश्वासन लिया गया। सभा में गजानंद गिरि, दीपक गोस्वामी, चंद्रसेन गिरि सहित सैकड़ों समाजबंधु रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 71