July 14, 2025 12:52 am

Home » Uncategorized » योग शिक्षण संस्थान ने सभी को योग से जुड़ने का दिया सन्देश

योग शिक्षण संस्थान ने सभी को योग से जुड़ने का दिया सन्देश

वाराणसी। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर राजनरायण स्मृति उपवन बेनियाबाग, वाराणसी में योग शिक्षण संस्थान के मुक्ताकाशीय मंच पर चंदौली की नेत्र चिकित्सक काम्या शर्मा व  चेतगंज की चौकी प्रभारी प्रेमलता सिंह ने योगाभ्यासियों का उत्साहवर्धन करने के साथ ही सम्बोधित भी किया। सामूहिक योगाभ्यास में आम जन को योग से जुड़ने का सन्देश दिया। उन्होंने कहा योग अब वैश्विक पहचान बन चुका है।

 

यह न केवल शरीर को स्वस्थ्य रखता है, बल्कि मानसिक शांति भी प्रदान करता है। सभी लोगों को प्रतिदिन योग करना चाहिए। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने योग के महत्व को स्वीकार करते हुए इसे जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संकल्प लिया। प्राणायाम करने से मन और रक्त की शुद्धि होती है। एकाग्रता बढ़ती है। सदस्यों ने विभिन्न मुद्रा में आसन प्रदर्शित किया। संस्थान के संयोजक राजकुमार जायसवाल ने अंतरराष्ट्रीय योग  दिवस पर अपने विचार रखते हुए कहा कि 21 जून वर्ष का सबसे बड़ा दिन होता है और सूर्य पृथ्वी के बहुत नजदीक होते हैं। इसलिए इसकी किरण सीधे मनुष्य के शरीर पर पड़ती है और इसलिए दुनिया भर में 177 देश अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाते हैं। श्री जायसवाल ने कहा कि स्वयं और समाज के लिए योग अत्यंत आवश्यक है। संस्थान के योग प्रशिक्षक राजकुमार जायसवाल ने सभी के प्रति आभार जताया। इससे पूर्व सीमा जायसवाल ने अंगवस्त्रम संग माल्यार्पण कर अतिथियों का स्वागत किया।

राजकुमार जायसवाल
संस्थापक व योग प्रशिक्षक
मो॰: 9336909587, 7007238547

8 Attachments • Scanned by Gmail   Reply allReplyForwardYou can’t react with an emoji to a large group

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *