February 11, 2026 7:20 pm

Home » varanasi » 75 दिवसीय वार्ड प्रवास का आठवाँ दिनविधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया वार्ड ईश्वरगंगी में प्रवास

75 दिवसीय वार्ड प्रवास का आठवाँ दिनविधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया वार्ड ईश्वरगंगी में प्रवास

75 दिवसीय वार्ड प्रवास का आठवाँ दिनविधायक डा नीलकंठ तिवारी ने किया वार्ड ईश्वरगंगी में प्रवास
आधुनिक यंत्रों से ईश्वरगंगी कुंड की हो सफाई: डा नीलकंठ तिवारी

पूरे क्षेत्र में सीवर लाइन बदलने की हुई चर्चा

 

वाराणसी । शहर दक्षिणी विधायक डा नीलकंठ तिवारी, अपने निर्वाचन क्षेत्र में  वार्ड प्रवास कर रहे हैं । 75 दिवसीय वार्ड प्रवास में आज आठवां दिवस का प्रवास मध्यमेश्वर मंडल के ईश्वरगंगी वार्ड में रहा । प्रवास के दौरान वार्ड में विभिन्न स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया । वार्ड में पंजाब स्वीट हाउस से शुरू स्वच्छता अभियान ईश्वरगंगी होते हुए आस पास के विभिन्न गलियों में चलाया गया । मार्ग में कई स्थानों पर नाली ध्वस्त व गली पिट चोक मिली, जिस पर मौके पर उपस्थित जोनल अधिकारी को तत्काल उसे ठीक करने हेतु निर्देशित किया ।

 

वार्ड में स्थित प्रसिद्ध ईश्वरगंगी कुंड में लगातार गंदगी व्याप्त रहने पर विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने मौके पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों से चर्चा की । चर्चा के दौरान विधायक ने आधुनिक संसाधनों का प्रयोग कर कुंड की सफाई करवाने का निर्देश दिया । प्रवास के दौरान विधायक ने जनसंपर्क किया, तो संज्ञान में आया की संपूर्ण क्षेत्र में सीवर की छोटी बड़ी समस्या लगातार बनी रहती है । ऐसे में विधायक में पूरे क्षेत्र में नए सीवर लाइन डालने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया । इसके बाद विधायक में जनचौपाल लगाकर लोगों की समस्या सुनी तथा वरिष्ठजनों का मार्गदर्शन प्राप्त किया ।

प्रवास के दौरान विधायक डा नीलकंठ तिवारी ने एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत ईश्वरगंगी पोखरे के समीप पाँच पौधों का वृक्षारोपण किया ।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से महानगर मंत्री नीरज जायसवाल, मंडल अध्यक्ष तारकेश्वर गुप्ता, पूर्व मंडल अध्यक्ष संदीप चौरसिया,  जोनल अधिकारी मृत्युंजय मिश्रा, वीरेंद्र गुप्ता, बृजेश जायसवाल, राहुल मिश्रा, एवं तमाम जनता उपस्थित रही ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *