December 4, 2025 2:14 pm

Home » ब्रेकिंग न्यूज़ » ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ प्रदेश महामंत्री बने मुकेश तिवारी

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ प्रदेश महामंत्री बने मुकेश तिवारी

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ प्रदेश महामंत्री बने मुकेश  तिवारी ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ संगठन का पूरे भारतवर्ष में हो रहा विस्तार एवं उत्तर प्रदेश के अन्य जिलों में की गई नियुक्ति के साथ साथ मुकेश कुमार तिवारी को उत्तर प्रदेश का पुनः प्रदेश महासचिव बनाया गया l

ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ पत्रकारों के अधिकारों के हनन एवं उत्पीड़न के लिए कर रहा न्याय की मांग एवं गरीबों की सहायता के साथ-साथ  लगातार शासन प्रशासन के पदाधिकारियों एवं संगठन के नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं पत्रकारों को किया जा रहा सम्मानित l पर्यावरण की दृष्टि को देखते हुए हजारों पेड़ों के वृक्षारोपण का लक्ष्य रखा गया है इस उपलक्ष में ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के राष्ट्रीय पदाधिकारियों ने उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में पर्यावरण राज्य मंत्री डॉ अरुण कुमार सक्सेना जी से शिष्टाचार मुलाकात करते हुए मनोकामना का पौधा भेट स्वरुप देते हुए सम्मानित किया गया l 11 राज्यों में पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश गुजरात छत्तीसगढ़ बिहार हिमाचल प्रदेश राजस्थान महाराष्ट्र दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पत्रकारों की बैठक एवं समीक्षा बैठक एवं सप्ताहिक उपस्थित दर्ज कराई जा रही है एवं कार्यों को पूरा करने को लेकर के बराबर प्रयास किया जा रहा है l संस्थापक दिनेश दीक्षित जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष के.डी. सिंह राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गुलरेज लारी जी के नेतृत्व दिशा निर्देश एवं सानिध्य में संगठन का प्रचार प्रसार एवं विस्तार पत्रकार साथियों के सहयोग से संगठन की मजबूती दिन पर दिन बढ़ती जा रही है l जिस प्रकार से ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ अपने संगठन में निर्भीक जांबाज कुशल कलमकार पत्रकार साथियों के साथ कार्यों को किया जा रहा है इन कार्यों से संगठन का विस्तार बृहद रूप से हो रहा है आने वाले समय में हमारा प्रयास है कि हमारी सक्रियता जल्द ही भारत के 20 राज्यों तक सुनिश्चित की जाय l संगठन का मुख्य उद्देश्य पत्रकारों की सुरक्षा उत्पीड़न फर्जी मुकदमा एवं पत्रकारों के अधिकारों का हनन एवं पत्रकारों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण एवं  पत्रकारों से संबंधित कोई भी कार्य शासन प्रशासन से कराया जाए l लोकतंत्र का चौथा स्तंभ कहा जाने वाला ही प्रताड़ित रहेगा तो उस देश का भविष्य क्या होगा इसलिए राष्ट्रहित में देश हित में समाज हित में पत्रकारों का निर्भीकता के साथ पत्रकारिता किसी भी राष्ट्र को सबल और राज्य को सफल कर सकती है शासन प्रशासन को इस पर संज्ञान लेना चाहिए l जिससे पत्रकारों का हौसला निर्भीकता बढ़ाई जा सके और आर्थिक रूप से कमजोर एवं पीड़ित पत्रकारों को और उनके परिवारों को आर्थिक सहायता मिल सके l
भारत के अनेक राज्यों से पदाधिकारियों का चयन किया गया l उत्तर प्रदेश से चयनित प्रदेश महासचिव मुकेश कुमार तिवारी  ने कहा कि संगठन के शीर्ष पदाधिकारियों द्वारा दिए गए दायित्व का निर्वाहन पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ करेंगे l संगठन को मजबूत और विस्तार करने में  सहायक बनेंगे l संगठन से जुड़े पत्रकारों को संगठन के नियमों का कड़ाई से पालन करने और सच्ची पत्रकारिता पूरी ईमानदारी के साथ करने को कहा l संगठन के संस्थापक जी एवं राष्ट्रीय अध्यक्ष जी का एवं शीर्ष पदाधिकारियों एवं सभी पत्रकार साथियो एवं सदस्य गणों का धन्यवाद आभार व्यक्त किया और उत्तर प्रदेश के पुनः बने प्रदेश महासचिव को ऑल इंडिया पत्रकार एकता संघ के सैकड़ो सदस्यों ने बधाई दी l नवनियुक्त चयनित पदाधिकारियों का विवरण इस प्रकार से किया गया है l छत्तीसगढ़ से युवराज सेन्द्रे प्रदेश अध्यक्ष जनार्दन प्रसाद साहू प्रदेश उपाध्यक्ष , डॉ ईश्वर लाल सिन्हा प्रदेश महामंत्री जैनेंद्र कुमार महिला विधिक सलाहकार , कांकेर छत्तीसगढ़  से  गौतम निषाद तहसील अध्यक्ष कोयली बेड़ा, एवं गुजरात अहमदाबाद से साधना ओझा मंडल वरिष्ठ उपाध्यक्ष  उत्तर प्रदेश से  मुकेश कुमार तिवारी प्रदेश महासचिव,  यूपी बरेली से वेद प्रकाश प्रजापति प्रदेश सचिव उत्तर प्रदेश, प्रतीक गुप्ता जिला संगठन मंत्री शाहजहांपुर, नरेंद्र सोलंकी सिंह सोलंकी जिला अध्यक्ष आगरा, नवीन गुप्ता सचिव आगरा मंडल, प्रताप सिंह आजाद जिला उपाध्यक्ष आगरा , राहुल श्रीवास्तव जिला महासचिव आनंद कुमार वरिष्ठ जिला उपाध्यक्ष नीलम जादौन महिला प्रकोष्ठ जिला प्रभारी आगरा अमरेश नाथ जिला सचिव आगरा, जसवीर सिंह जिला कार्यकारिणी सदस्य आगरा ,अभिषेक शर्मा जिला उपाध्यक्ष आगरा ,विशुन सिंह चौहान जिला कोषाध्यक्ष आगरा ,शिवम सिंह जौनपुर उत्तर प्रदेश विधिक सलाहकार, शाहजहांपुर से शोभा रानी जिला सचिव अमित कुमार जिला उपाध्यक्ष जौनपुर से इंद्रेश यादव  जिला सचिव आशुतोष तिवारी जिला महामंत्री कानपुर पुष्पेंद्र सिंह सदस्य सुल्तानपुर सीताराम मिश्रा सदस्य इलाहाबाद अनुप कुमार सिंह जिला सचिव, वाराणसी चुम्मन लाल साहू जिला अध्यक्ष संतोष कुमार सदस्य जौनपुर पंजाब से मीनाक्षी शर्मा महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव  हिमाचल प्रदेश सुभाष चंद चंदेल वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष  आदि पदाधिकारी की नियुक्ति की गई वही समस्त राष्ट्रीय प्रदेश पदाधिकारी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारीयों को शुभकामनाएं देते हुए संगठित परिवार के उज्जवल भविष्य के लिए ईश्वर से कामना की l

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *